11 Sep 2026
By: AajTak Sports
क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से जलवा बिखेरने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब एक अलग अंदाज में नजर आए हैं.
Photo: PTI
उनकी फैमिली की एक रेट्रो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वैभव के बड़े भाई उज्ज्वल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली की ये खास फोटो शेयर की है.
Photo: Insragram/ujjwalsooryavanshi2512
फोटो में पूरा परिवार 80s के दशक की थीम में नजर आ रहा है. इस तस्वीर में वैभव के साथ उनके पिता और छोटे भाई आशीर्वाद भी नजर आ रहे हैं.
Photo: Insragram/ujjwalsooryavanshi2512
वहीं, फोटो को शेयर करने वाले उज्ज्वल भी इस फ्रेम का हिस्सा हैं. फोटो में वैभव डेनिम जैकेट, काले चश्मे और कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं.
Photo: Insragram/ujjwalsooryavanshi2512
वैभव का यह अंदाज क्रिकेट मैदान पर दिखने वाले उनके लुक से काफी अलग है. वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद भी कलरफुल जैकेट में नजर आ रहे हैं.
Photo: Insragram/ujjwalsooryavanshi2512
बीच में वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी नजर आ रहे हैं. उनका आउटफिट भी पूरी तरह रेट्रो थीम से मेल खाता दिखाई दे रहा है.
Photo: Insragram/ujjwalsooryavanshi2512
फोटो में पुराने जमाने का रेडियो, टीवी और म्यूजिक सिस्टम दिखाई दे रहा है. पीछे लगा ‘Back to the 80s’ का पोस्टर भी साफ बता रहा है कि पूरी थीम रेट्रो है.
Photo: Insragram/ujjwalsooryavanshi2512
उज्ज्वल ने फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘Back to the Decade of 80s’. इसके साथ उन्होंने वैभव और आशीर्वाद को भी टैग किया है.
Photo: Insragram/ujjwalsooryavanshi2512