विदाई मैच के बाद रो पड़े अफगानी टीम के कोच, ये प्लेयर भी भावुक, VIDEO
20 Feb 2026
Photo: Getty Images
अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया. अफगानी टीम ने 19 फरवरी (रविवार) को अपने आखिरी मुकाबले में कनाडा को 82 रनों से पराजित किया.
Photo: AP
अफगानिस्तान की मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरी जीत रही. लेकिन न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से मिली हार के कारण यह टीम सुपर-8 चरण में जगह बनाने में नाकाम रही.
Photo: Getty Images
अफगानी टीम ने जीत हासिल कर अपने हेड कोच जोनाथन ट्रॉट को शानदार विदाई दी. अफगानी टीम के हेड कोच के तौर पर ट्रॉट का ये आखिरी मैच था.
Photo: Getty Images
3 साल से अधिक समय तक टीम के साथ जुड़े रहे ट्रॉट के कार्यकाल में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया. उनकी कोचिंग में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था.
Photo: Reuters
कनाडा पर जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ट्रॉट से उनके कार्यकाल को लेकर सवाल पूछा गया, तो कुछ क्षणों के लिए उनके शब्द गले में ही अटक गए और आंखों में आंसू साफ दिखाई दिए. हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला और टीम की जमकर तारीफ की.
Photo: Getty Images
देखें वीडियो
Video: X/@bashir_gharwall
कनाडा के खिलाफ नाबाद 95 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए इब्राहिम जादरान भी मैच के बाद काफी इमोशनल हो गए.
Photo: Getty Images
जादरान ने ये अवॉर्ड जोनाथन ट्रॉट के साथ शेयर किया. जादरान ने कहा कि ट्रॉट ने उन्हें काफी कुछ सिखाया और पूरी टीम उन्हें काफी मिस करेगी.