27 July 2026
By: AajTak Sports
RCB के कप्तान रजत पाटीदार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Photo: BCCI
इंदौर पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' (Say No To Drugs) अभियान में रजत ने नशे के खिलाफ जागरूकता मैराथन में हिस्सा लेकर युवाओं को बड़ा संदेश दिया.
Photo: X/Screengrab/Cricket_live247
इस अभियान में क्रिकेटर रजत पाटीदार के साथ बड़ी संख्या में युवा, छात्र, सामाजिक संगठनों के सदस्य और शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
Photo: Screengrab/Instagram/indoreexplorer_
रजत ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यदि जीवन में सफल होना है तो नशे से दूर रहना बहुत जरूरी है.
Photo: X/Screengrab/Cricket_live247
रजत ने आगे कहा, 'ड्रग्स नहीं, ड्रीम्स चुनिए'. कड़ी मेहनत, फिटनेस और सकारात्मक सोच ही असली जीत दिलाती है.
Photo: X/Screengrab/Cricket_live247
इस मैराथन का मकसद युवाओं और लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करना और नशामुक्त समाज का संदेश देना था.
Photo: X/Screengrab/Cricket_live247
वीडियो देखें
Video: X/Cricket_live247
दरअसल देश के युवा अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को फॉलो करते हैं.ऐसे में रजत का यह संदेश लाखों युवाओं को प्रेरित कर सकता है.
Photo: BCCI
फैन्स को रजत का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. राजत पाटीदार की ही कप्तानी में आरसीबी ने लगातार दो बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की है.
Photo: BCCI