नेट्स में गरजे धोनी, लेकिन मैदान पर कब उतरेंगे? सस्पेंस बरकरार

3 APR 2026

Photo: PTI

नेचर कोट्स इन हिंदी 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जिससे उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में जल्द वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं.

Photo: PTI

नेचर कोट्स इन हिंदी 

धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले से बाहर थे. अब धोनी 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ चेपॉक में होने वाले मैच से पहले नेट्स में बैटिंग करते नजर आए.  हालांकि, उनकी ट्रेनिंग फुल-इंटेंसिटी में नहीं थी.

Photo: Getty Images

नेचर कोट्स इन हिंदी 

पहले अनुमान था कि उन्हें करीब दो सप्ताह तक मैदान से बाहर रहना पड़ेगा, लेकिन अब वो समय से पहले भी फिट हो सकते हैं. प्रैक्टिस सेशन में धोनी ने मुख्य रूप से रेंज हिटिंग और हल्की फिटनेस ड्रिल्स पर ध्यान दिया. 

Photo: PTI

नेचर कोट्स इन हिंदी 

लेकिन सबसे अहम बात यह रही कि उन्होंने विकेटकीपिंग प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं लिया. इस दौरान स्टम्प्स के पीछे संजू सैमसन ही नजर आए.

Photo: PTI

नेचर कोट्स इन हिंदी 

यह सबकुछ संकेत देता है कि धोनी वापसी के करीब जरूर हैं, लेकिन अभी पूरी तरह मैच खेलने के लिए तैयार नहीं हैं. सीएसके मैनेजमेंट भी जल्दबाजी के बजाय उनकी फिटनेस को प्राथमिकता दे रहा है.

Photo: Getty Images

नेचर कोट्स इन हिंदी 

धोनी का विकेटकीपिंग ड्रिल से दूर रहना इस बात का साफ संकेत है कि टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. IPL जैसे लंबे टूर्नामेंट में उनकी फिटनेस को धीरे-धीरे मैनेज करना जरूरी है.

Photo: Getty Images

नेचर कोट्स इन हिंदी 

धोनी की गैरमौजूदगी में टीम ने खुद को एडजस्ट करना शुरू कर दिया है. संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि टीम का फोकस युवा खिलाड़ियों के साथ ट्रांजिशन पर भी है.

Photo: Getty Images

नेचर कोट्स इन हिंदी 

धोनी का रोल भी पिछले कुछ सीजन में बदल चुका है. अब वह टॉप ऑर्डर के बजाय फिनिशर के तौर पर टीम के लिए योगदान देते हैं और जरूरत के हिसाब से ही मैदान पर उतरते हैं.

Photo: Getty Images

Read Next