सुपर-8 से पहले भारत ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास , पहली बार हुआ ऐसा
19 FEB 2026
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने इतिहास रचते हुए लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का नया रिकॉर्ड बना लिया है.
Photo: AP
टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज मुकाबले में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर यह उपलब्धि हासिल की. यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया.
Photo: AP
इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी लगातार 12वीं जीत दर्ज की, जो इस फॉर्मेट में किसी भी टीम द्वारा सबसे लंबा जीत क्रम है.
Photo: AP
इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अन्य मजबूत टीमों के नाम था, लेकिन अब भारत ने इसे पीछे छोड़ दिया है.
Photo: AP
भारत की यह सफलता केवल टी20 तक सीमित नहीं है. टीम पहले ही वनडे वर्ल्ड कप में भी लगातार जीत का शानदार सिलसिला कायम कर चुकी है.
Photo: AP
2011 से 2015 के बीच भारत ने लगातार 11 मैच जीतकर वनडे वर्ल्ड कप में अपना दबदबा साबित किया था.
Photo: AP
मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम संतुलित प्रदर्शन कर रही है. अब भारतीय टीम सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका से 22 फरवरी को खेलने उतरेगी.
Photo: PTI
लगातार जीतों का यह सिलसिला बताता है कि आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत की मानसिक मजबूती और मैच मैनेजमेंट कितना मजबूत हो चुका है.
Photo: PTI
क्रिकेट विशेषज्ञ इसे टीम इंडिया का गोल्डर गोल्डन फेज के रूप में देख रहे हैं, जहां टीम बड़े मंच पर लगातार दबदबा बना रही है.
Photo: PTI
अगर यही प्रदर्शन जारी रहता है, तो यह रिकॉर्ड और लंबा खिंच सकता है. और टीम इंडिया आने वाले मुकाबलों में इसे नई ऊंचाई तक ले जाने का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है.