बच्चों की अपनी कप्तान! हरमनप्रीत का दिल छू लेने वाला अंदाज, VIDEO

27 July 2026

By: AajTak Sports

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Photo: Instagram/imharmanpreet_kaur

इसमें हरमन पंजाब स्थित अपने गांव के पास वर्कआउट के बाद स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती और उनसे बातचीत करती नजर आ रही हैं.

Photo: Instagram/imharmanpreet_kaur

हरमनप्रीत सुबह की रनिंग और वर्कआउट खत्म करने के बाद सीधे उन बच्चों के पास पहुंचीं, जो उन्हें देखने के लिए मैदान के किनारे इंतजार कर रहे थे. 

Photo: Instagram/imharmanpreet_kaur

उन्होंने बच्चों को निराश नहीं किया और उनके साथ क्रिकेट खेलने का फैसला किया. हरमनप्रीत को अपने बीच देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 

Photo: Instagram/imharmanpreet_kaur

वीडियो देखें

Video: Instagram/imharmanpreet_kaur

किसी ने उनके साथ बल्लेबाजी की, किसी ने गेंदबाजी, तो किसी ने उनके साथ तस्वीरें और वीडियो भी बनाईं. 

Photo: Instagram/imharmanpreet_kaur

दुनिया की सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिनी जाने वाली हरमनप्रीत ने यहां किसी स्टार की तरह नहीं, बल्कि अपने गांव की बेटी की तरह समय बिताया. 

Photo: Instagram/imharmanpreet_kaur

इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स लगातार हरमनप्रीत की तारीफ कर रहे हैं. 

Photo: Instagram/imharmanpreet_kaur

फैन्स लिख रहे हैं कि असली महान खिलाड़ी वही होता है, जो सफलता मिलने के बाद भी अपनी जड़ों को नहीं भूलता.

Photo: Instagram/imharmanpreet_kaur

Read Next