चंबा में दिल दहलाने वाला लैंडस्लाइड! देखें वीडियो

13 April 2026

Video- ITG

चंबा जिले के चुराह उपमंडल में आज (सोमवार), 13 अप्रैल 2026 दोपहर करीब 1:30 बजे जबरदस्त लैंडस्लाइड हुआ है.

Photo- ITG

चांजू ग्राम पंचायत के चुरसियो इलाके में अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया.

Photo- ITG

भारी मलबा गिरने से चांजू-बघेईगढ़ सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है.

Video-ITG

गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन या राहगीर वहां नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया.

Video-ITG

वीडियो में देख सकते हैं कि पहाड़ से बहुत ज्यादा मिट्टी, पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा.

Video-ITG

सड़क पर इतना मलबा जमा हो गया है कि वाहनों का गुजरना पूरी तरह ठप है.

Video-ITG

बता दें कि चांजू में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में 14 अप्रैल को विशेष आयोजन होने वाला है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं.

Photo- ITG

सड़क बंद होने से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Video-ITG

Read Next