23 April 2026
Aajtak.in
देश के कई इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव चल रही है. कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है.
Photo- ITG
मौसम विभाग (IMD) और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ सावधानी बरतकर हीटवेव से आसानी से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं आसान सुझाव.
Photo- ITG
प्यास लगे या न लगे, दिनभर में बार-बार पानी पीते रहें. नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी या ओआरएस घोल पीना अच्छा रहता है. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती.
Photo-PTI
दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकले से बचें क्योंकि इस समय तेज धूप होती है.
Photo-PTI
बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें. इससे शरीर को हवा मिलती रहती है और गर्मी कम लगती है.
Photo-PTI
धूप में निकलते समय टोपी, गमछा, छाता या स्कार्फ से सिर, चेहरा और गर्दन को ढक लें. आंखों को गर्मी से बचाने के लिए सनग्लास भी लगाएं.
Photo-PTI
दिन में पर्दे बंद रखें ताकि धूप अंदर न आए. रात को खिड़कियां खोलकर रखें, जिससे ताजी हवा अंदर आ सके.
Photo-PTI
भारी और ज्यादा प्रोटीन वाला खाना कम खाएं. तरबूज, खीरा, संतरा जैसे पानी वाले फल ज्यादा खाएं. लिक्विड डाइट लेना बेहतर है. अधिक मसाले और चटपटा खाना से बचें.
Photo- Pexels
चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, ज्यादा पसीना या पसीना न आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत छांव में आराम करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के पास जाएं.
Photo- Pexels