झरने-नदी-तालाब सब जम गए, पहाड़ों पर बर्फ में बदल गया पानी, देखें वीडियो

13 Jan 2026

Credit- ITG

हिमाचल के लाहौल स्पिति में चट्टानों से गिरता चंद्रभागा नदी का पानी सफेद बर्फ में बदल गया है. नदी की धारा में बर्फ के टुकड़े बहते नज़र आ रहे हैं.

Credit- ITG

नलों में पानी जमने की वजह से कई गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. उत्तरकाशी में भी तमाम तालाब-नदी-नाले सब जम चुके हैं. 

Credit- ITG

गंगा और यमुना घाटी भीषण शीतलहर की चपेट में हैं. गंगोत्री में पारा माइनस तीन डिग्री तक लुढ़क गया है.जबकि यमुनोत्री में पारा माइनस चार डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

Credit- ITG

बदरीनाथ में भी इतनी ठंड पड़ रही है कि ऋषिगंगा झरना भी जम गया है. पहाड़ी से गिरता पानी जहां था वहीं जम गया है.

Credit- ITG

वहीं, चमोली की नीति घाटी इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. वहीं, श्रद्धालु टिंबर सेन महादेव के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं.

Credit- ITG

मौसम विभाग ने 15 जनवरी के बाद पहाड़ों पर फिर बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना व्यक्त की है.

Credit- ITG

Read Next