बिहार: कटिहार स्टेशन पर सिपाही भर्ती परीक्षार्थियों की भीड़, खिड़की से ट्रेन में घुसे छात्र

17 June 2026

Credit- ITG

कटिहार रेलवे स्टेशन पर हजारों सिपाही भर्ती परीक्षार्थियों की भारी भीड़ लग गई. परीक्षा के बाद घर लौट रहे छात्र ट्रेन में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी मचाते नजर आए.

Credit- ITG

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई परीक्षार्थी ट्रेन की खिड़की से बोगी के अंदर घुसते दिखाई दिए. प्लेटफॉर्म पर धक्का-मुक्की का माहौल बना रहा.

Credit- ITG

यह नजारा कटिहार स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर नागपुर (NGP) से अमृतसर जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में देखने को मिली.

Credit- ITG

बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन कटिहार जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर करीब 18 हजार परीक्षार्थिओं ने परीक्षा दी.

Credit- ITG

परीक्षा खत्म होते ही बड़ी संख्या में छात्र स्टेशन पहुंचे और ट्रेन पकड़ने की कोशिश में जुट गए. जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Credit- ITG

सुरक्षाकर्मियों और रेलवे स्टाफ को भीड़ संभालने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा.  

Credit- ITG

Read Next