तरबूज अंदर से लाल निकलेगा या सफेद? बिना काटे ऐसे करें चेक, पैसे नहीं होंगे बर्बाद  

Credit: AI generated

गर्मी आते ही बाजार में तरबूज पट जाते हैं. ये एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद आता है.

Credit: AI generated

लेकिन कई बार तरबूज फीका और कच्चा निकल जाता है. ऐसे में यहां हम आपको मीठा और लाल तरबूज की पहचान करने के कुछ टिप्स बता रहे हैं.

Credit: AI generated

तरबूज हरे रंग का होता है लेकिन जब वो अच्छी तरह से पका होता है तो तरबूज पर पीले रंग के पैच जैसे आने लगते हैं.

Credit: AI generated

ऐसा तरबूज ज्यादा हरे तरबूज से मीठा निकलता है. जब तरबूज खरीदने जाएं तो ये जरूर चेक कर लें.

Credit: AI generated

आपने नोटिस किया होगा कि तरबूज को दुकानदार बजाकर देखते हैं. आप भी इस ट्रिक को अपना सकते हैं. तरबूज को एक हाथ में लें और दूसरे हाथ से उसे बजाकर देखें.

Credit: AI generated

अगर खोखली जैसी आवाज आ रही है तो तरबूज मीठा, ज्यादा पानी वाला और ताजा है. 

Credit: AI generated

तरबूज खरीदने से पहले उसका डंठल जरूर चेक कर लें. अगर तरबूज के डंठल वाली जगह पर पीला रंग जैसा दिखाई दे रहा है तो समझ लें कि तरबूज पूरी तरह पक गया है.

Credit: AI generated

तरबूज को हाथ में लेकर सूंघकर भी चेक करें. अगर मीठा तरबूज होगा तो अच्छी खुशबू आएगी. 

Credit: AI generated

अगर ऐसे पता नहीं चल रहा है तो आप हल्की पीली धारियों वाला तरबूज खरीदें. ऐसे तरबूज ज्यादा मीठे निकलते हैं. एकदम हरा तरबूज खरीदने से बचना चाहिए.

Credit: AI generated

Read Next