बिना चावल और सूजी के बनाएं रागी इडली, बनेगी फूली-फूली

Credit: Adobe

रागी कैल्शियम, फाइबर और आयरन से भरपूर होती है. यह न केवल हड्डियों को मजबूत बनाती है बल्कि पाचन तंत्र के लिए भी बहुत अच्छा होती है.

Credit: AI generated

यहां हम आपको बिना चावल और सूजी का इस्तेमाल किए सिर्फ रागी और दाल से फूली-फूली और नरम इडली बनाने की एक बेहद आसान और सेहतमंद रेसिपी बता रहे हैं.

Credit: AI generated

सबसे पहले उड़द दाल और मेथी दाने को अच्छी तरह धो लें. फिर पर्याप्त पानी में इन्हें कम से कम 4-5 घंटे के लिए भिगो दें.

Credit: AI generated

अगर आप पोहा इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे भी दाल के साथ ही धोकर भिगो दें. भिगोई हुई उड़द दाल को मेथी दाने के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालें.

Credit: AI generated

जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी डालकर इसे एकदम बारीक और फ्लफी होने तक पीसें. ध्यान रहे कि बैटर को बहुत ज्यादा पतला न करें.

Credit: Adobe

अब पीसी हुई उड़द दाल के बैटर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें रागी का आटा और स्वादानुसार नमक डालें.

Credit: Adobe

सब कुछ अच्छी तरह मिला लें ताकि कोई गुठलियां न रहें. अब बैटर को ढककर किसी गर्म जगह पर 7-8 घंटे या रात भर के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें.

Credit: Adobe

अब इडली स्टैंड को तेल या घी से ग्रीस करें. हर सांचे में थोड़ा-थोड़ा बैटर भरें और मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं. 

Credit: Adobe

आपकी फूली-फूली और नरम रागी इडली तैयार हैं. इसे गरमागरम सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसें.

Credit: Adobe

Read Next