ना हाथ गंदे होंगे, ना चाकू चिपकेगा, मिनटों में कट जाएगा कई किलो कटहल
Photo: Adobe
कटहल की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए उसे काटना उतना ही मुश्किल लगता है.
Photo: Adobe
इसका चिपचिपा दूध (Lactex) हाथों और चाकू पर इस कदर चिपक जाता है कि उसे साफ करने में पसीने छूट जाते हैं. अक्सर इसी झंझट की वजह से लोग कटहल घर लाने से कतराते हैं.
Photo: Adobe
अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो अब आपका काम आसान होने वाला है. यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनसे मिनटों में कटहल छिल जाएगा और हाथ भी गंदे नहीं होंगे.
Photo: Adobe
कटहल काटने से पहले अपने हाथों और चाकू पर अच्छी तरह सरसों का तेल लगा लें. तेल की परत कटहल के चिपचिपे दूध को चिपकने नहीं देती जिससे कटाई आसान हो जाती है.
Photo: Adobe
कटहल काटने के तरीके
अगर काटते समय चाकू ज्यादा चिपचिपा हो जाए तो उस पर नींबू का टुकड़ा रगड़ें. नींबू का साइट्रिक एसिड चिपचिपाहट को तुरंत काट देता है.
Photo: Adobe
कटहल के टुकड़ों को काटने के बाद तुरंत नमक वाले पानी में डालें. इससे कटहल काला नहीं पड़ता और उसकी बाहरी गंदगी भी साफ हो जाती है.
Photo: Adobe
हमेशा कटहल को अखबार या बड़ी प्लास्टिक शीट पर रखकर काटें. इससे फर्श खराब नहीं होगा और काटने के बाद सफाई करना आसान होगा.
Photo: Adobe
अगर कटहल बहुत सख्त है तो उसे बड़े टुकड़ों में काटकर थोड़े पानी और हल्दी के साथ 5 मिनट उबाल लें.
Photo: Adobe
हल्का नरम होने पर छिलका मक्खन की तरह उतर जाएगा. अब आप आसानी से इसकी सब्जी बना सकते हैं.