चेहरा रहेगा खिला-खिला! होली से पहले इन देसी चीजों से शुरू कर दें स्किन केयर

1 Mar 2026

PHOTO:ITG

होली का त्योहार रंगों, मस्ती और खुशियों से भरा होता है, लेकिन इन रंगों का असर अक्सर हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगता है. कई बार केमिकल वाले रंग चेहरे की चमक कम कर देते हैं.

Photo: Pixabay

होली पर केमिकल वाले रंगों की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है और पिंपल्स भी आ जाते हैं. अगर आप चाहती हैं कि होली के बाद भी आपका चेहरा दमकता रहे, तो पहले से ही कुछ देसी नुस्खे अपनाना शुरू कर दें. जो आपकी स्किन के ग्लो को कम नहीं होने देंगे.

Photo: PTI

होली खेलने से पहले चेहरे और गर्दन पर हल्का सा सरसों या नारियल तेल लगा लें. इससे स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनती है और रंग आसानी से नहीं चिपकता और रंग छुड़ाते समय भी स्किन को कम नुकसान होता है.

Photo: Pixabay

बेसन में दही और चुटकीभर हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर 15–20 मिनट लगाकर रखें. फिर इसे धो लें, इससे डेड स्किन निकलती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

PHOTO:ITG

ताजा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है, होली से पहले रोज रात में एलोवेरा लगाने की आदत डाल लें. इससे स्किन मजबूत बनेगी और रंगों का असर कम होगा.

Photo: Pixabay

चेहरे को धोने के बाद नारियल पानी से हल्का रिंस करें,इससे आपकी स्किन को अंदर से पोषण मिलेगा और नेचुरल चमक भी बनी रहेगी.

Photo: Pixabay 

त्वचा की असली खूबसूरती अंदर से आती है और इसलिए होली से पहले और बाद में खूब पानी पिएं. इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और ड्राई भी नहीं होगी.

Photo: Pixabay

अगर दिन में बाहर होली खेल रही हैं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इसके साथ ही अच्छा मॉइश्चराइज़र इस्तेमाल करें, ताकि स्किन की नमी बनी रहे.

Photo: Pexels

अगर आप होली से पहले लगातार यह रूटीन फॉलो करते हैं तो इससे होली के बाद आपकी स्किन रूखी और बेजान नहीं होगी.

Photo: Pixabay

Read Next