बेटे की शादी में सचिन का राजसी अंदाज, हाथी ब्रोच ने लूटी लाइमलाइट, कीमत चौंकाने वाली

13 March 2026

Photo: ITG

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं.

Photo: Instagram/@epicstories

5 मार्च 2026 को मुंबई में अर्जुन ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर सानिया चंडोक संग सात फेरे लिए. इस शाही शादी में कई बड़े सितारे शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दूल्हे राजा के पापा सचिन के रॉयल लुक की हो रही है.

Photo: Instagram/@epicstories

बेटे की शादी के लिए सचिन तेंदुलकर ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ कस्टम आइवरी टिश्यू कुर्ता पहना था.

Photo: Instagram/@epicstories

इस कुर्ते के ऊपर सचिन ने शेरवानी जैकेट पहनी थी, जिस पर बेहद बारीक और खूबसूरत कढ़ाई की गई थी. आइवरी कलर ने उनके लुक को क्लासी और टाइमलेस बना दिया.

Photo: Instagram/@epicstories

आइवरी शेरवानी के साथ सचिन तेंदुलकर ने एक खास एमराल्ड ब्रोच भी पहना था, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. डिजाइनर के मुताबिक यह ब्रोच उनकी Majestic Regalia हाई जूलरी कलेक्शन का हिस्सा है.

Photo: Instagram/@epicstories

ये ब्रोच हाथी की शेप में बना हुआ था, जिसकी पूरी बॉडी पर सैकड़ों एमराल्ड स्टोन (पन्ने) जड़े थे, जो इसे बेहद रॉयल लुक दे रहे थे.

Photo: Instagram/@manishmalhotraworld

हाथी के सिर पर बड़े टियरड्रॉप शेप एमराल्ड से बना क्राउन जैसा डिजाइन था और इसमें हीरे जड़े थे. इस खास ब्रोच ने सचिन के पूरे लुक को और भी शानदार बना दिया.

Photo: Instagram/@epicstories

यूं तो इस ब्रोच की आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष मल्होत्रा की जूलरी प्रीमियम कैटेगरी में आती है.

Photo: Instagram/@epicstories

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन तेंदुलकर द्वारा पहना गया ये पन्नों और हीरों से जड़ा ब्रोच करीब 20 लाख से 40 लाख रुपये के बीच का हो सकता है. कई रिपोर्ट्स में इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है.

Photo: Instagram/@epicstories

Read Next