पुराना टूथब्रश न करें फेंकने की गलती, घर के लिए है खजाना; जानें रीयूज करने के आसान तरीके

12 Jan 2026

Photo: ITG

जब टूथब्रश पुराना हो जाता है तो लोग उसको फेंक देते हैं, लेकिन अब पुराना टूथब्रश फेंकने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यह घर के कई छोटे-छोटे कामों में बहुत काम आ सकता है.

Photo: Pixabay

टूथब्रश के पतले और सख्त ब्रिसल्स ऐसी जगहों तक पहुंच जाते हैं, जहां कपड़ा या बड़ा ब्रश नहीं पहुंच पाते हैं. इसलिए पुराने होने पर इनको फेंकने की गलती न करेंं. आइए इसे रीयूज करने के आसान और असरदार तरीको के बारे में जानते हैं.

Photo: Pixabay

बाथरूम या किचन की टाइल्स के बीच जमी गंदगी को साफ करने के लिए आपके पुराना टूथब्रश बहुत काम आ सकते हैं. थोड़ा सा बेकिंग सोडा-सिरका लगाकर टूथब्रश से रगड़ने से जमा मैल आसानी से निकल जाएगा.

Photo: Pixabay

गैस बर्नर के छोटे छेदों में अक्सर ही तेल और मसाले की परत जम जाती है, जिनको आप टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर निकाल सकते हैं.

Photo: Pixabay

सोने-चांदी की जूलरी साफ करने के लिए भी टूथब्रश काफी मदद करता है, क्योंकि छोटे-छोटे डिजाइन सिर्फ पानी से साफ नहीं होते हैं.

Photo: Pixabay

पुराने टूथब्रश से आप कीबोर्ड के बटन या टीवी रिमोट के बीच जमी धूल आराम से साफ की जा सकती है, इसलिए इनको फेंकने की गलती न करें.

Photo: Pixabay

जूतों के किनारों और सोल पर जमी मिट्टी हटाने के लिए टूथब्रश एकदम बढ़िया है, खासकर जो लोग स्पोर्ट्स शूज पहनते हैं. उनके लिए यह बहुत काम की चीज है.

Photo: Adobe Stock Images

बालों की जड़ों में डाई या मेहंदी लगाने के लिए भी पुराना टूथब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है, खासकर छोटे बालों के लिए यह बेस्ट रहता है.

Photo: Pexels

 गंदे एग्जॉस्ट फैन के अंदर की फैन को साफ करने के लिए भी टूथब्रश काम आते हैं और उस समय आप पुराना ढूंढ़ने लगते हैं. इसलिए अब पुराने टूथब्रश को भी संभालकर रखें.

Photo: Pexels

Read Next