लाल साड़ी...मांग में सिंदूर लगाए दिखीं नई दुल्हन रश्मिका, धोती पहन विजय भी लगे हैंडसम

09 March 2026

Photo: ITG

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को फिल्मी दुनिया के अपने दोस्तों को हैदराबाद में शानदार वेडिंग रिसेप्शन दिया.

Photo: Instagram/@rashmika_mandanna

26 फरवरी को उदयपुर में करीबी लोगों के बीच शादी करने के बाद इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए. सभी सितारों ने भारी-भरकम आउटफिट्स पहने थे, लेकिन लाइमलाइट नए दूल्हा-दुल्हन यानी विजय और रश्मिका के लुक ने ही लूटी.

Photo: Instagram/@rashmika_mandanna

पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा रश्मिका और विजय के ट्रेडिशनल लुक की रही, जिसमें दोनों ने अपने कल्चर को खास तरीके से दिखाया. रश्मिका जहां मांग में सिंदूर लगाएं सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं, वहीं विजय सिल्क धोती और शर्ट में हैंडसम लगे.

Photo: Instagram

रश्मिका मंदाना ने अपने रिसेप्शन के लिए मॉडर्न ब्राइडल ट्रेंड्स से हटकर ट्रेडिशनल अंदाज चुना. उन्होंने डिजाइनर ब्रांड Jade by Monica and Karishma की कस्टम रेड मैसूर सिल्क साड़ी पहनी, जिसे स्टाइलिस्ट एमी पटेल ने स्टाइल किया था.

Photo: Instagram/@rvrpro

इस साड़ी में काले और गोल्डन रंग का हैवी बॉर्डर था, जो इसे रॉयल लुक दे रहा था. लेकिन इसकी सबसे खास बात गंडाबेरुंडा मोटिफ थे, जो मैसूर के वाडियार राजघराने का प्रतीक माना जाता है. ये दो सिर वाले पक्षी का चिन्ह है, जो ताकत और शाही विरासत को दर्शाता है.

Photo: Instagram/@rvrpro

रश्मिका की साड़ी में उनके कोडावा (कूर्ग) कल्चर की झलक भी देखने को मिली. साड़ी के डिजाइन में पिचकाठी (ट्रेडिशनल खंजर), ओडिकाठी (तलवार) और पारंपरिक बंदूक जैसे प्रतीकों को खूबसूरती से शामिल किया गया था.

Photo: Instagram

कोडावा समुदाय को एक योद्धा समुदाय माना जाता है, इसलिए इन प्रतीकों को उनकी संस्कृति से खास तौर पर जोड़ा जाता है. सोशल मीडिया पर फैंस इस अनोखे आइडिया की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Photo: YogenShah

रश्मिका की जूलरी भी बेहद खास थी. उन्होंने गोल्ड का खूबसूरत पीकॉक फाउंटेन नेकलेस पहना था, जिसमें बर्मा रूबी और एमराल्ड जड़े हुए थे.

Photo: Instagram/@rvrpro

इसके साथ उनका हाथफूल भी बेहद नाजुक डिजाइन का था, जिसमें मोती और गोल्ड के साथ मोर के मोटिफ बने हुए थे. इस ज्वेलरी ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा रॉयल बना दिया था.

Photo: Instagram

जहां रश्मिका लाल साड़ी में बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं, वहीं विजय देवेरकोंडा ने साउथ इंडियन ट्रेडिशनल लुक चुना. उन्होंने सफेद सिल्क की वेष्टि (धोती) और शर्ट पहनी थी.

Photo: Istagram

इस सिंपल लेकिन एलिगेंट आउटफिट के साथ उन्होंने सिल्वर टोन की चेन पहनी और मूंछों वाला क्लासिक लुक रखा, जो उनके पूरे स्टाइल को और अट्रैक्टिव बना रहा था.

Photo:

Read Next