ना टूटेगा, ना चिपकेगा, रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं हैदराबादी दम बिरयानी
Photo: Adobe
बिरयानी का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह मं पानी आ जाता है लेकिन जब इसे घर में बनाने की बात आए तो यह टेढ़ी खीर लगता है.
Photo: Adobe
लेकिन क्या हो जो आप हैदराबाद की मशहूर बिरयानी का स्वाद घर पर ले सकें.
Photo: Adobe
सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल पर बेहतरीन हैदराबादी बिरयानी की रेसिपी बताई थी. उन्होंने कहा कि बिरयानी का राज दम और मसालों के सही संतुलन में छिपा है.
Photo: Adobe
आइए रणवीर बरार की रेसिपी से हैदराबाद की मशहूर बिरयानी बनाना सीखते हैं.
Photo: Adobe
इसके लिए पहले चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया, पुदीना से मैरिनेट करके रख दें. दूसरी कड़ाही में तेल में प्याज, मसाले डालकर पकाएं.
Photo: Adobe
गरम पानी में नमक और खड़े मसाले डालकर चावल उबालें. जब चावल थोड़ा कच्चा हो उसे निकाल लें. यह चिकन के ठीक ऊपर जाएगा क्योंकि यह चिकन के पानी से पकेगा.
Photo: Adobe
बाकी चावल को थोड़ा और पकाकर ऊपर की तरफ डालें. एक भारी तले के बर्तन में सबसे नीचे कच्चा मैरिनेटेड चिकन फैलाएं.
Photo: Adobe
उसके ऊपर पहली लेयर वाले चावल डालें, फिर पुदीना, धनिया और केसर वाला दूध डालें. अंत में दूसरी लेयर के चावल और घी डालें.
Photo: Adobe
बर्तन को बंद कर पहले 5 मिनट तेज आंच पर पकाएं ताकि चिकन अपना पानी छोड़ दे, फिर तवा लगाकर धीमी आंच पर 15-20 मिनट दम दें. कुछ देर ढककर ही छोड़ दें.