हलवा-पूरी ही नहीं, राम नवमी पर ट्राई करें 'पानकम', भगवान राम को बेहद प्रिय है ये खास ड्रिंक!
26 Mar 2026
PHOTO:ITG
राम नवमी के दिन कन्या पूजन के लिए कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, हलवा, चने की सब्जी और पूरी के अलावा भी लोग कई चीजें बनाते हैं. भारत में अलग-अलग प्रदेशों में लोग अलग-अलग तरीके से इस त्योहार को मनाते हैं.
Photo: PTI
राम नवमी को भगवान राम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है,साउथ में इस दिन खासतौर पर भगवान राम को एक खास ड्रिंक जिसका नाम पानकम है, उसका भोग लगाया जाता है. आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में इसका भोग जरूर लगता है.
Photo: Pexels
पानकम को पारंपारिक के तौर पर ही खास नहीं है, बल्कि इसे पीने से गर्मी से राहत भी मिलती है. यह पेय मौसम बदलने के समय लिए बनाया जाता है, क्योंकि इससे शरीर को ठंडक भी मिलती है.
Photo: Adobe Stock
पानकम बनाने के लिए गुड़ – ½ कप (कद्दूकस किया हुआ), पानी – 2 कप, इलायची पाउडर – ¼ छोटा चम्मच और सूखा अदरक पाउडर (सोंठ) ¼ छोटा चम्मच लीजिए.
Photo: Pexels
इसके अलावा पानकम में ऊपर से डालने के लिए तुलसी के पत्ते 4-5, नींबू का रस – 1 चम्मच,काली मिर्च पाउडर चुटकी भर और नमक स्वादानुसार आप काला नमक भी डाल सकते हैं.
Photo: Pexels
पानकम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में साफ पानी लीजिए, फिर उसमें आप गुड़ मिला दीजिए.
Photo: Pexels
पानी में गुड़ को अच्छी तरह से मिला दीजिए, जिससे वो पूरी तरह से घुल जाए. फिर इसे एक साइड रख दीजिए.
Photo: Pexels
फिर एक सिलबट्टे पर आप काली मिर्च और इलायची को पीस लें और सूखे अदरक का पाउडर के साथ इसे गुड़ वाले पानी में मिला दीजिए.
Photo: Adobe Stock
आखिर में इसमें तुलती के पत्ते और स्वाद को बढ़ाने के लिए नींबू का रस भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद खट्टा-मीठा हो जाएगा. पानकम झटपट बन जाता है और पीने में भी लाजवाब लगता है.