नीता अंबानी ने 30 साल पुरानी साड़ी में किया क्वीन रानिया का स्वागत, छाया देसी अंदाज

18 Feb 2026

Photo: ITG

मुकेश और नीता अंबानी ने अपने घर एंटीलिया में जॉर्डन की महारानी क्वीन रानिया का भव्य स्वागत किया. इस खास मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे.

Photo: Instagram/@nmacc.india

इस खास मौके पर नीता अंबानी ने एक बार फिर वेस्टर्न आउटफिट को छोड़ साड़ी पहनकर अपनी संस्कृति को ऊपर रखना चुना. खास बात ये है कि नीता ने जो साड़ी पहनी थी वो 30 साल पहने बनाई गई थी. 

Photo: Instagram/@nmacc.india

नीता अंबानी ने क्वीन रानिया से मुलाकात करने के लिए मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की गई ऑफ-वाइट साड़ी पहनी थी.

Photo: Instagram/@swadesh_online

इसमें चिकनकारी कढ़ाई का शानदार काम है. इसके बॉर्डर को क्रोशिये वाली लेस से सजाया गया है, जो बोहरी कम्यूनिटी की महिला कारीगरों ने हाथ से तैयार किए हैं.

Photo: Instagram/@abujanisandeepkhosla

नीता ने इस साड़ी के साथ टूल ब्लाउज पहना, जिस पर चिकनकारी का महीन काम है. ये ब्लाउज उनके साड़ी लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है.

Photo: Instagram/@swadesh_online

नीता अंबानी का कोई भी लुक जूलरी के बिना अधूरा है. अपना ये लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मोतियों का लंबा नेकलेस, डायमंड रिंग और मोतियों-डायमंड से बना कड़ा पहना.

Photo: Instagram/@swadesh_online

नीता अंबानी के इस लुक में उनका देसी अंदाज और रॉयल एलीगेंस दोनों ही झलक रहे थे. उन्होंने बिंदी लगाकर अपना ये इंडियन लुक स्टाइल किया.

Photo: Instagram/@swadesh_online

क्वीन रानिया ने इस मुलाकात के लिए सॉफ्ट वाइट टॉप और ओलिव ग्रीन वेल्वेट स्कर्ट पहनी थी. उनका लुक मिनिमलिस्टिक और बहुत ही एलिगेंट था, जो नीता के क्लासिक देसी लुक के साथ बखूबी कॉम्प्लीमेंट कर रहा था.

Photo: Instagram/@Queenrania

दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Photo: Instagram/@nmacc.india

Read Next