'जय श्री कृष्णा...' टीम इंडिया की जीत के बाद बोलीं नीता अंबानी, सादगी ने जीता दिल Video

7 Mar 2026

Photo: Instagram@ambani_update

भारत की सेमी-फिनाले में ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न के वीडियोज की बाढ़ आ गई है. बीती रात अंबानी परिवार भी स्टेडियम में टीम का उत्साह बढ़ाने पहुंचा था. जहां से नीता अंबानी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Photo: Instagram@ambani_update

नीता अंबानी अपनी फैशनसेंस के साथ सादगी के लिए भी जानी जाती हैं. इस बार भी टीम इंडिया की जीत के बाद नीता का 'जय श्री कृष्णा' वाला अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.

Photo: Instagram@ambani_update

टीम इंडिया की जीत पर उनकी खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा है और स्टेडियम से निकलते समय उन्होंने पेप्स के सामने अपनी खुशी भी जाहिर की.

Photo: Instagram@ambani_update

नीता अंबानी व्हाइट एंड ग्रे टॉप और जींस पहन कैजुअल लुक में मैच देखने पहुंची थीं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मैच देखने के बाद बाहर निकलती दिख रही हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

इस दौरान नीता के चेहरे पर टीम इंडिया की जीत की खुशी साफ नजर आ रही है. इस दौरान पैप्स उनसे बात करते हैं तो वो भी बड़े प्यार से उनको जवाब देते हुए 'जय श्री कृष्णा' कहती हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

इसके बाद जब पैप्स उनसे कहते हैं कि फिनाले में पहुंच गए हम, यह सुनकर वो भी खुशी से हां कहती हैं. इसके बाद वो भीड़ के साथ आगे निकल जाती हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

मिसेज अंबानी के पीछे ही उनके पति और बिजनेस टाइकून मुकेश किसी से बात करते हुए आराम से चलकर आते दिख रहे हैं. मुकेश के फेस पर ही इंडिया के फिनाले में पहुंचने की खुशी देखी जा सकती है.

Photo: Instagram@ambani_update

इस दौरान मुकेश अंबानी ने ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी है. वो ब़ड़े स्टाइल में दोनों हाथों को पैंट की पॉकेट में डालकर चल रहे हैं और उनके साइड में उनकी सिक्योरिटी चलती आ रही है.

Photo: Instagram@ambani_update

नीता और मुकेश अंबानी अक्सर ही पैप्स से बड़े प्यार से मिलते और बातें करते हैं. उनकी यही सादगी लोगों का हर बार दिल जीत लेती है. 

Photo: Instagram@ambani_update

Read Next