व्रत में मीठा खाकर हो गए बोर? इस चीज से बनाएं बिना चीनी वाली सिंघाड़ा बर्फी
Credit: Adobe
नवरात्रि में अगर आप मीठा खाना चाहते हैं लेकिन सेहत और कैलोरी को लेकर भी फिक्रमंद हैं तो यहां आपको एक बेहतरीन रेसिपी बता रहे हैं.
Credit: Adobe
अक्सर व्रत के खाने में चीनी का अधिक उपयोग होता है लेकिन यहां हम आपको बिना चीनी वाली सिंघाड़ा बर्फी बनाने की ट्रिक बता रहे हैं.
Credit: Adobe
इस बर्फी को आप बिना किसी फिक्र के नवरात्र के व्रत में बनाकर खा सकते हैं.
Credit: Adobe
सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सिंघाड़े का आटा डालकर धीमी आंच पर भूनें.
Credit: Adobe
एक दूसरे बर्तन में 2 कप पानी और गुड़ को गर्म करें ताकि गुड़ पूरी तरह घुल जाए. इसे उबालना नहीं है बस घोलना है.
Credit: Adobe
अब भुने हुए आटे में गुड़ का पानी धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न पड़ें.
Credit: Adobe
इस मिश्रण को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा होकर कड़ाही के किनारे न छोड़ने लगे.
Credit: Adobe
अंत में इसमें इलायची पाउडर मिलाएं. एक थाली या ट्रे को घी से चिकना करें और तैयार मिश्रण को उसमें फैला दें. ऊपर से कटे हुए मेवे छिड़कें.
Credit: Adobe
ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें. आपकी सिंघाड़े की बर्फी तैयार है.
Credit: Adobe
Read Next
ये भी देखें
पत्थर जैसा सख्त हो गया है तकिया? घर पर 8 आसान तरीकों से दोबारा बनाएं सॉफ्ट और गद्देदार
बिना गैस जलाए बनाएं मलाईदार सूजी का हलवा, अष्टमी-नवमी पर खूब चाव से खाएंगी कन्याएं
जिद्दी दागों से पीला पड़ गया है सफेद वॉश बेसिन? इन देसी नुस्खों से नए जैसा जाएगा चमक
बिना स्क्रैच इस तरीके से साफ करें चश्मा, सालों-साल रहेगा नया जैसा