नवरात्र पर बनाएं ताजे नारियल की खीर, बनेगी मीठी-मीठी और मलाईदार
Credit: Adobe
नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के पकवान अर्पित करते हैं.
Credit: Adobe
लेकिन जब बात खीर की होती है तो ज्यादातर लोग मखाने या फिर लौकी की खीर तक ही सीमित रह जाते हैं.
Credit: Adobe
अगर आप इन बचे हुए दिन में माता रानी के लिए कुछ नया भोग बनाना चाहते हैं तो नारियल की खीर बेहतरीन ऑप्शन है.
Credit: Adobe
ताजे नारियल, गाढ़े दूध और मेवों से बनी यह खीर न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि व्रत के दौरान आपको तुरंत ऊर्जा भी देती है.
Credit: Adobe
इसके लिए सबसे पहले ताजे नारियल का काला हिस्सा हटाकर उसे कद्दूकस कर लें. एक पैन में घी गर्म करें और नारियल को 2-3 मिनट के लिए हल्का भून लें ताकि इसकी नमी निकल जाए.
Credit: Adobe
अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें. जब दूध में उबाल आ जाए तो इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
Credit: Adobe
अब दूध में भुना हुआ नारियल और दरदरे किए हुए मखाने डालें. इसे लगातार चलाते हुए 10-12 मिनट तक पकाएं.
Credit: Adobe
जब खीर गाढ़ी हो जाए तो इसमें चीनी, केसर वाला दूध और कटे हुए मेवे मिला दें.
Credit: Adobe
अंत में इलायची पाउडर डालें और 2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें.
Credit: Adobe
तैयार नारियल की खीर को हल्का ठंडा होने दें या आप चाहें तो गरमागरम खीर का भी माता रानी को भोग लगा सकते हैं.