बिना चीनी भी मीठी बनेगी ठंडाई, बस शक्कर की जगह मिलाएं ये चीज

Photo: Instagram@ambani update

नवरात्र पर जब आप पूरे दिन भक्ति और उपवास में लीन रहते हैं तो शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. 

Photo: AI Generated

ऐसे में ठंडी-ठंडी ठंडाई आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. 

Photo: AI Generated

मेवों और मसालों के गुणों से भरपूर ये ड्रिंक ना केवल आपको ठंडक देगी बल्कि आपको दिन भर के लिए एनर्जिटक भी रखेगी.

Photo: AI Generated

इसके लिए सबसे पहले सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, सौंफ, काली मिर्च और इलायची को थोड़े से पानी या दूध के साथ मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें.

Photo: AI Generated

अब एक भारी तले के बर्तन में दूध उबालें. जब दूध उबलने लगे तो इसमें खांड और केसर वाला दूध मिला दें. चीनी की जगह खांड या गुड़ मिलाने से इसमें मिठास आएगी.

Photo: AI Generated

तैयार किया हुआ मेवों का पेस्ट उबलते दूध में डालें. 

Photo: AI Generated

इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं ताकि सभी मसालों का फ्लेवर दूध में अच्छी तरह मिल जाए.

Photo: AI Generated

गैस बंद करें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. अब इसे छान लें और कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. 

Photo: AI Generated

गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, ऊपर से ठंडी ठंडाई डालें और गुलाब की पंखुड़ियों व कटे हुए पिस्ते से सजाकर ठंडी ठंडी ठंडाई का आनंद लें.

Photo: AI Generated

Read Next