मेवाड़ की 'राजकुमारी' पद्मजा को खाने में पसंद हैं ये 3 चीजें, क्या आपने चखा है इनका स्वाद?

2 Mar 2026

Credit: Instagram/padmajakumariparmar

पद्मजा कुमारी मेवाड़, स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ की बेटी और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की बहन हैं.

Credit: Instagram/padmajakumariparmar

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार से संबंध रखने वाली पद्मजा कुमारी मेवाड़ को परंपरागत रूप से राजकुमारी कहा जाता है. हालांकि, यह संबोधन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संदर्भ में है, न कि किसी कानूनी शाही उपाधि के रूप में.

Credit: Instagram/padmajakumariparmar

राजकुमारी पद्मजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बचपन की यादें और पसदीदा खाने के बारे में बात की.

Credit: Instagram/padmajakumariparmar

बचपन की यादों को बताते हुए राजकुमारी पद्मजा ने बताया कि पकवानों की खुशबू उन्हें सीधे अपने बचपन में ले जाती है. महल की रसोई में पारंपरिक तरीके से बनने वाले खाने से उनका गहरा जुड़ाव रहा है.

Credit: Instagram/padmajakumariparmar

राजकुमारी पद्मजा से जब उनके पसंदीदा व्यंजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सबसे पहले 'लाल मांस' का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इसकी खास खुशबू और तीखापन उन्हें आज भी बेहद पसंद है, जो मेवाड़ की पहचान माना जाता है.

Credit: Instagram/padmajakumariparmar

राजकुमारी को गट्टे की सब्जी भी खाना काफी पसंद है. यह एक ऐसा पारंपरिक डिश है जिसे वह आज भी बड़े चाव से खाना पसंद करती हैं.

Credit: Instagram/padmajakumariparmar

राजकुमारी पद्मजा के पसंदीदा चीजों में 'दाल-बाटी-चूरमा' भी लिस्ट में शामिल है. इसका राजसी स्वाद उन्हें हमेशा घर की याद दिलाता है.

Credit: Instagram/padmajakumariparmar

पद्मजा का कहना है, ये पकवान सिर्फ स्वाद नहीं हैं, बल्कि ये मेवाड़ की मिट्टी और वहां की परंपराओं की मिठास को खुद में समेटे हुए हैं.

Credit: Instagram/padmajakumariparmar

उनका कहना है कि ये पारंपरिक व्यंजन अलग-अलग पीढ़ियों को आपस में जोड़ते हैं. परिवार के साथ बैठकर इन पकवानों का आनंद लेना उनके लिए सबसे खास पल होता है.

Credit: Instagram/padmajakumariparmar

Read Next