पहली ही बाइट में दिल जीत लेगा माखंडी हलवा, मुंह में घुल जाएगा मलाईदार स्वाद

10 Feb 2026

Photo: ITG

भारतीय घरों में कई तरह के हलवे बनाए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को सूजी का हलवा खाना सबसे ज्यादा पसंद होता है.

Photo:  AI Generated

अगर आप भी सूजी के हलवे के फैन हैं, तो माखंडी हलवा आपको पहली ही बाइट में पसंद आ जाएगा. देखने में ये भले ही हूबहू सूजी के हलवे जैसा लगे, लेकिन जैसे ही आप इसे चखेंगे, फर्क खुद महसूस होगा.

Photo:  AI Generated

ये हलवा बहुत ज्यादा मलाईदार, सॉफ्ट और मुंह में घुल जाने वाला होता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाना झंझटभरा काम नहीं है. ये बनाना बहुत ही आसान होता है.

Photo:  Instagram

माखंडी हलवा बनाने के लिए ना ज्यादा सामान चाहिए होता है और ना ही घंटों रसोई में खड़े रहने की जरूरत होती है. चाहे त्योहार हो, अचानक मेहमान आ जाएं या बस कुछ मीठा खाने का मन हो माखंडी हलवा हर मौके पर सबका दिल खुश कर देता है.

Photo:  Instagram

क्या होता है माखंडी हलवा?  माखंडी हलवा, सूजी से बनने वाला एक खास हलवा है, जिसमें सूजी को पहले दूध में भिगोया जाता है. इसी वजह से ये हलवा बहुत सॉफ्ट और क्रीमी बनता है. ऊपर से घी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देते हैं.

Photo: Instagram

इंग्रेडिएंट्स: सूजी – 1 कप,  दूध – 2 कप, घी – आधा कप, चीनी – ¼ कप (स्वादानुसार),  काजू, बादाम, किशमिश – ¼ कप और इलायची पाउडर – 1 छोटी चम्मच.

Photo: Instagram

बनाने का तरीका:  1. सूजी को दूध में भिगोएं: माखंडी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी डालें और उसमें दूध मिला दें. इसे अच्छे से मिला ले और इसे करीब 30 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.

Photo: Instagram

2. ड्राई फ्रूट्स भून लें: अब एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और काजू-बादाम व किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. फिर इन्हें अलग निकालकर रख दें.

Photo: Instagram 

3. घी और चीनी मिलाएं: अब उसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालें. जब ये घी गर्म हो जाए तो उसमें चीनी डालें और चलाते रहें, तब तक चलाएं जब तक चीनी अच्छे से घुल न जाए. 4. दूध-सूजी का मिश्रण डालें:  अब इसमें भिगोई हुई सूजी और दूध का मिश्रण डालें. आंच को मीडियम रखें और लगातार चलाते रहें. चलाते रहना इसलिए जरूरी है जिससे गुठलियां न बनें.

Photo:  Instagram

5. हलवा पकाएं: कुछ ही देर में हलवा गाढ़ा होने लगेगा और कड़ाही के किनारे छोड़ने लगेगा. जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे तब समझ लीजिए कि हलवा तैयार है. अब इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.

Photo: 

Read Next