महाशिवरात्रि पर बनाएं भांग की चटपटी चटनी, शेफ कुणाल ने बताई पहाड़ वाली रेसिपी
10 Feb 2026
Credit: Credit Name
महाशिवरात्री पर भगवान शिव को भांग के पत्ते चढ़ाए जाते हैं. आप चाहें तो इस दिन भांग की चटनी भी बना सकते हैं, जिसे खाकर आपके घर वाले खुश हो जाएंगे. मगर इस चटनी से आपको बिल्कुल नशा नहीं होने वाला है.
Photo: Pexels
भले ही सुनने आपको अजीब लगा रहा हो, लेकिन यह उत्तराखंड की एक पारंपरिक, पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी है, जो भांग के बीजों से बनाई जाती है. इसकी आसान रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
Photo: Pexels
भांग की चटनी के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है, इसे आप रसोई के कुछ मसालों से ही बना सकते हैं.
Photo: Pexels
50 ग्राम भांग के बीज
1 हरी मिर्च
4 छोटे चम्मच नींबू का रस
3 छोटे चम्मच हरा धनिया
Photo: Pexels
3 छोटे चम्मच पुदीना
1/2 छोटा चम्मच नमक
2 साबुत लाल मिर्च
1/2 छोटा चम्मच जीरा
Photo: Pexels
कैसे बनाएं चटनी?
एक पैन में मिर्च और जीरा को दो मिनट तक सूखा भूनें.
अब इसमें भांग के बीज डालें और तब तक सूखा भूनें, जबतक वो चटकने न लगें.
Photo: Pexels
भुने हुए बीजों को सिलबट्टे या मिक्सी में सूखी लाल मिर्च या हरी मिर्च, लहसुन, जीरा के साथ पीसें.
Photo: Pexels
अब इसमें धनिया, पुदीना, नमक और थोड़ा पानी डालकर महीन पीस लें, आखिर में अमचूर पाउडर या नींबू का रस मिलाएं. आपकी चटनी तैयार है.
Photo: Pexels
यह चटपटी चटनी न केवल टेस्टी होती है, बल्कि इसमें प्रोटीन और ओमेगा फैटी एसिड भी भरपूर होते हैं. इन्हें बनाने का अंदाज काफी सिंपल है.