10 Feb 2026
Photo: ITG
महाशिवरात्रि का त्योहार इस बार 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन सभी शिव भक्त दिनभर व्रत रखते हैं और फलहार खाते हैं.
Photo: Pixabay
इस दौरान खान-पान के नियम सख्त होते हैं और खाने के ऑप्शंस भी सीमित रह जाते हैं. ऐसे में कुछ ऐसा मिल जाए जो व्रत के नियमों में भी फिट बैठे, स्वाद में भी कमाल हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, तो व्रत और भी खास बन जाता है.
Photo: AI generated
लोगों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने व्रत के लिए एक आसान और हेल्दी रेसिपी शेयर की है. उन्होंने समक के चावल और गुड़ से बनी खीर की आसान रेसिपी बताई है, जिसके जबरदस्त स्वाद के आगे आप चावल की खीर भी भूल जाएंगे.
Photo: Instagram
समक के चावल को व्रत के चावल भी कहते हैं. ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जिसके कारण डाइजेशन दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं. ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे व्रत में बार-बार भूख नहीं लगती है.
Photo: Youtube
वहीं, खीर में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल इसे और ज्यादा हेल्दी बना देता है और शरीर को नेचुरल एनर्जी भी देता है.
Photo: Ai Generated
इंग्रेडिएंट्स: दूध (फुल क्रीम या टोंड), समक चावल, गुड़, थोड़ा पानी, ड्राय फ्रूट्स जैसे बादाम और काजू, और खुशबू के लिए हरी इलायची पाउडर की जरूरत होती है.
Photo: AI generated
बनाने का तरीका: 1. सबसे पहले दूध को उबालने के लिए रखें. इसी बीच समक चावल को पानी में अच्छी तरह धो लें और दूध में उबाल आने पर उसमें समक चावल डालकर लगातार चलाते रहें, ताकि चावल नीचे न लगें.
Photo: Youtube
2. समक चावल को सामान्य खीर की तरह धीमी आंच पर पकने दें, ताकि चावल अच्छी तरह गल जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए, ध्यान रखें कि खीर को थोड़ा ज्यादा गाढ़ा ही रखें. 3. गुड़ को सीधे खीर में डालने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से दूध फट सकता है, इसलिए एक पैन में थोड़ा पानी डालकर उसमें गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाएं, पूरी तरह घुल जाने पर एक उबाल देकर गैस बंद कर दें और चाशनी को ज्यादा देर तक न पकाएं.
Photo: AI Generated
4. जब खीर अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें, फिर इसमें हरी इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें, इससे इलायची की खुशबू खीर में बनी रहती है. 5. खीर को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर उसमें तैयार की हुई गुड़ की चाशनी डालकर अच्छी तरह मिला लें, इससे खीर का रंग खूबसूरत हो जाएगा और स्वाद भी दोगुना बढ़ जाएगा.
Photo: AI Generated