बिना मावा-चाशनी 15 मिनट में नवरात्र में तैयार करें हलवाई जैसी लौकी बर्फी, वो भी सस्ते में!

23 March 2026

Photo: ITG

नवरात्र के दौरान व्रत रखते-रखते अगर आपका मन कुछ मीठा और टेस्टी बनाने का कर रहा है, तो आज हम आपके लिए कमाल की रेसिपी लाए हैं.

Photo: AI Generated

ये न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि झटपट बन भी जाती है. ये रेसिपी है लौकी की बर्फी की. खास बात ये है कि ये लौकी की बर्फी बनाने के लिए न तो मावा चाहिए, न चाशनी और न ही कंडेंस्ड मिल्क.

Photo: AI Generated

बिना मावा, बिना चाशनी और कंडेंस्ड मिल्क के भी इसका स्वाद बिल्कुल हलवाई जैसा आता है. तो चलिए जानते हैं कैसे नवरात्र में बनाएं लौकी की बर्फी.

Photo: AI Generated

व्रत में अक्सर लोग हल्का और सात्विक खाना पसंद करते हैं. लौकी से बनी ये बर्फी न सिर्फ हेल्दी है बल्कि पेट पर भी भारी नहीं पड़ती. साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स भी आसानी से घर में मिल जाते हैं.

Photo: AI Generated

कैसे करें तैयारी?    लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले ताजी लौकी लें. इसे अच्छे से धोकर छील लें और बीच के सख्त हिस्से को निकाल दें. इसके बाद इसे मीडियम साइज के कद्दूकस से घिस लें.

Photo: Pixabay

बनाने का आसान तरीका  1. लौकी की बर्फी बनाने के लिए एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच देसी घी गरम करें. जब देसी घी अच्छे से गरम हो जाए तब उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 3–4 मिनट भूनें.

Photo: AI generated

2. अब इसमें 1 कप दूध डालकर अच्छे से पकाएं. थोड़ी देर बाद इसमें आधा कप चीनी डालकर मिक्स करें और पकने दें.  

Photo: AI generated

 3. जब ये मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें 2–3 चम्मच मिल्क पाउडर, काजू के टुकड़े, 4 चम्मच नारियल बुरादा और 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं.

Photo: AI generated

सेट करने का तरीका  अब एक प्लेट या ट्रे को घी लगाकर ग्रीस करें. तैयार मिश्रण उसमें डालकर बराबर फैला दें. 1–2 घंटे के लिए सेट होने दें. अगर आप इसे फ्रिज में रख देते हैं, तो ये जल्दी सेट होगी.

Photo: AI generated

Read Next