शेफ कुणाल कपूर स्टाइल में बनाएं टेस्टी 'खोया हलवा', इस नवरात्र हर कोई मांगेगा रेसिपी!
23 Mar 2026
PHOTO:ITG
नवरात्र में सूजी का हलवा तो अक्सर ही लोग बनाते हैं, लेकिन इस बार आप कुछ अलग ट्र्राई करके देखें.
Photo: Adobe Stock
मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने खोया हलवा बनाने की आसान और शानदार रेसिपी शेयर की है, जिसे आप घर पर बना सकते हैं.
Photo: Adobe Stock
इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें कम सामग्री के साथ भी रिच और पारंपरिक स्वाद मिलता है, जो हर किसी को पसंद आएगा. इसे बनाना भी बहुत आसान है, आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं.
Photo: Pexels
इंग्रेडिएंट्स500 ग्राम खोया, 1 कप पानी, 2 चम्मच चीनी शुगर सीरप के लिए, 2 चम्मच चीनी,1 चम्मच देसी घी लेना जरूरी है.
Photo: Pexels
इसके अलावा तीन चौथाई हरी इलायची का पाउडर,आधा चम्मच जायफल का पाउडर,मुट्ठीभर बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट भी लीजिए.
Photo: Pexels
सबसे पहले पानी और चीनी को मिलाकर हल्की चाशनी तैयार कर लें, इसके बाद घी में खोया को धीमी आंच पर भून लें, ताकि उसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए और खुशबू शानदार आए.
Photo: Pexels
जब खोया अच्छी तरह पक जाए, तब उसमें तैयार चाशनी मिलाकर कुछ मिनट तक पकाएं, जिससे मिक्सर गाढ़ा हो जाए.
Photo: Pexels
फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर और जायफल का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला दें, ताकि उसका स्वाद दोगुना हो जाए.
Photo: Pexels
हलवा बनकर तैयार हो जाए तब आखिर में ड्राई फ्रूट्स डालकर हलवे को अच्छी तरह मिलाए. अब सबको गरमागरम सर्व कर दीजिए.