ऑल-ब्लैक लुक में करीना-सैफ ने ढाया कहर, नवाबी लुक छोड़ दिखाया ग्लैमरस अंदाज

09 Feb 2026

Photo: Instagram

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश जोड़ियों में से एक करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने स्टाइल और फैशन से सबका दिल जीतते रहते हैं.

Photo: PTI

अपने नवाबी अंदाज के लिए मशहूर करीना और सैफ का फैशन सेंस एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बीते दिन दोनों को मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा स्थित Tiffany & Co स्टोर इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उनकी ग्रेसफुल एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया.

Photo: Instagram

सैफ और करीना ने इस बार नवाबी लुक छोड़ ऑल-ब्लैक आउटफिट्स में ग्लैमरस अवतार कैरी किया. दोनों को ब्लैक में ट्विनिंग करते देख सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गईं.

Photo: Instagram

करीना कपूर ने इस मौके पर ब्लैक कलर की Giorgio Armani ड्रेस पहनी थी, जो टेक्निकल विस्कोस जर्सी फैब्रिक से बनी थी.

Photo: Instagram

इस डीप नेकलाइन ड्रेस का फिट बॉडीकॉन था, जो करीना की फिगर को बहुत खूबसूरती से उभार रहा था. इस ड्रेस में करीना बेहद स्टाइलिश और क्लासी नजर आ रही थीं.

Photo: Instagram

जूलरी और मेकअप ने करीना के इस लुक की खूबसूरती को और भी निखार दिया. उन्होंने ब्लैक मेश पंप हील्स के साथ गोल्ड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे, जबकि हाथ में सटल ब्रेसलेट उनके स्टाइल को बैलेंस कर रहा था.

Photo: Instagram

करीना के ग्लैमरस लुक के साथ उनका मेकअप भी ग्लैमरस रखा गया था. उन्होंने बालों को बीच की मांग निकालकर खुला छोड़ा हुआ था, जिससे उनका ओवरऑल लुक बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रहा था.

Photo: Instagram

ऑल-ब्लैक लुक में सैफ अली खान भी करीना को खूब कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे. एक्टर ने ब्लैक सूट पहना था, जिसके साथ ब्लैक टिंटेड सनग्लासेस, पॉलिश्ड ब्लैक शूज और स्लीक बैक हेयरस्टाइल कैरी किया.

Photo: PTI

इस अंदाज में सैफ बेहद डैपर, स्टाइलिश और कूल नजर आ रहे थे. वायरल होती फोटोज में करीना सैफ का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं.

Photo: Instagram

Read Next