सोनम की गोदभराई में करीना कपूर का देसी लुक, इतना महंगा चंदेरी सूट पहन दिखीं ROYAL

09 Feb 2026

Photo: YogenShah

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान जहां जाती हैं, वहां सबकी नजरें अपने-आप उन पर टिक जाती हैं. उनका फैशन और स्टाइल इतना कमाल होता है कि सभी उनकी तारीफ करते दिखते हैं.

Photo: YogenShah

हाल ही में करीना कपूर खान अपनी दोस्त सोनम कपूर की गोदभराई के मौके पर एक बार फिर अपनी शानदार फैशन चॉइस से सबकी तारीफें लूट ले गईं.

Photo: Instagram/@sonamkapoor

सोनम की गोदभराई के खास मौके पर जब करीना अपने सिंपल लेकिन एलिगेंट देसी लुक में पहुंचीं तो उन्होंने सबका दिल जीत लिया.

Photo: YogenShah

इस खास मौके पर करीना ने Aavidi by Dimple ब्रांड का टर्कॉइज ब्लू कलर का चंदेरी सूट पहना था. कुर्ते के साइड में  लगे डार्क ब्लू पैनल इसे और भी खास बना रहे हैं.

Photo: YogenShah

एक्ट्रेस के कुर्ते पर गोल्डन बॉर्डर का काम था, जो इसे रॉयल टच दे रहा था. सूट का फ्लेयर लुक नेकलाइन और बॉर्डर पर किए गए गोल्डन गोटा पट्टी वर्क की वजह से और निखरकर सामने आता है.

Photo: YogenShah

करीना के कुर्ते की नेकलाइन को हल्की कढ़ाई से भी सजाया गया था, जो इसे और भी खास बना रही थी.  करीना ने इसे कंफर्टेबल और लूज बेज कलर की पैंट के साथ पहना है, जो इसे एक ट्रेंडी और स्टाइलिश एथनिक लुक दे रही थी.

Photo: YogenShah

अगर आपको करीना का ये आउटफिट पसंद आया तो आपको बता दें इसकी कीमत 15,500 रुपये बताई जा रही है.

Photo: YogenShah

करीना ने अपने लुक को कानों में इयररिंग्स, हाथों में चूड़ियां और गोल्डन इंडियन स्टाइल हील्स के साथ कंप्लीट किया.  @aprajitatoorofficial की हील्स की कीमत 5,699 रुपये बताई जा रही है.

Photo: YogenShah

मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बेहद लाइट मेकअप किया हुआ था और अपने बालों को स्लीक बन में बांधा हुआ था. अगर आप भी किसी फैमिली फंक्शन के लिए सादा लेकिन शाही लुक चाहती हैं, तो करीना का ये चंदेरी सूट लुक जरूर ट्राई कर सकती हैं.

Photo: YogenShah

Read Next