24 Feb 2026
Photo: ITG
ईशा अंबानी का फैशन हमेशा ओवर-द-टॉप रहता है. फिर चाहे वो वेस्टर्न लुक कैरी करें या फिर इंडियन में दिखाई दें. उनका हर लुक और आउटफिट तारीफ के काबिल होता है.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
हाल ही में अपने कजिन की शादी में ईशा अंबानी का एक बेहद खूबसूरत लुक सामने आया. वह अपने भाई की शादी में गोल्ड लहंगे में दुल्हन की तरह सजी नजर आईं.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
ऊपर से नीचे तक शानदार लहंगे में हीरे-पन्ने के गहनों में सजीं ईशा ने लुक कंप्लीट करने के लिए अपनी मां नीता अंबानी के इयररिंग्स उधार लेकर पहने. उनके लुक की सबसे खास बात यही थी.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
ईशा ने शादी में मशहूर डिजाइन अबू-जानी संदीप खोसला का कस्टममेड लहंगा पहन शाही लुक फ्लॉन्ट किया. उन्होंने गोल्ड जरदोजी वाले हैंड एम्ब्रॉयडेड घाघरे को गोल्ड टिश्यू ब्लाउज और पिंक दुपट्टे के साथ पेयर किया था.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
उनका ब्लाउज U नेकलाइन और हाफ स्लीव्स वाला था, जो उनके भारी घाघरे को बैलेंस कर रहा था. वहीं उनके दुपट्टे की फ्लोरल बेल और फाइन एम्बेलिशमेंट लुक में सॉफ्ट कंट्रास्ट ला रहे थे.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
ईशा के लुक की हाइलाइट उनकी जूलरी रही. उन्होंने ओवल शेप चोकर सेट से लेयर्ड स्टेटमेंट नेकपीस पहना था, जिसमें बड़े डायमंड और पन्ने की लटकनें शामिल थीं.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
उन्होंने हाथों में कंगन और मांग टीका भी पहना था. लेकिन सबसे खास उनके कानों में पहने इयररिंग्स रहे, जो उनकी मां नीता अंबानी के थे. नीता ने ये इयररिंग्स बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी में पहने थे.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
ईशा की जूलरी ने उनके पूरे लुक को रॉयल बना दिया था. उनके लुक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
Photo: Instagram
ईशा के इस रॉयल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania