19 Feb 2026
Photo: ITG
ईशा अंबानी के फैशन की तो सभी तारीफ करते हैं, लेकिन उनकी बेटी आदिया भी किसी से कम नहीं हैं. आदिया को अक्सर अपनी मां के साथ स्पॉट किया जाता है.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. ईशा के कजिन की शादी के लुक की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं वैसे ही उनके लहंगा लुक के साथ बेटी आदिया के लुक की चर्चा भी होने लगी.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
दरअसल, वायरल तस्वीरों में पिंक घाघरा चोली पहन आदिया अपनी मां ईशा के कान में फुसफुसाती और उनके लहंगे के साथ छेड़खानी करती नजर आ रही है.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
आदिया का देसी लुक कंप्लीट करने के लिए ईशा ने उसके गले में डायमंड-रूबी का नेकलेस भी पहनाया हुआ है, जिसकी कीमत जानकर सभी हैरान हो रहे हैं.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
आदिया की चोली हाफ स्लीव्स वाली थी और उसपर येलो-वाइट कलर से जिगजैग डिजाइन बना था. इसके साथ ही लहंगे पर सुंदर बूटियां बनी थीं.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
आदिया के लुक को कंप्लीट करने के लिए ईशा ने उसे हाथों में गुलाबी चूड़ियां और गले में डायमंड-रूबी नेकलेस पहनाया था.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
जूलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल ने एक रील शेयर की है, जिसमें उन्होंने अनुमान लगाया है कि आदिया का ये नेकलेस करोड़ों का है.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania
प्रियांशु की मानें तो आदिया का ये नेकलेस कम से कम 2 से 3 करोड़ रुपये का होगा. इसकी कीमत सुनकर सभी हैरान हैं.
Photo: Instagram/@the_gemtlemen
आदिया की मां ईशा के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
Photo: Instagram/@anaitashroffadajania