24 Feb 2026
Photo:
अपनी बुआ दीप्ति सालगांवकर के बेटे विक्रम सालगांवकर की शादी में ईशा अंबानी किसी रॉयल प्रिंसेस की तरह गोल्डन लहंगे में सजीं नजर आईं.
Photo: Instagram/@anaitashroffadjania
उनके इस लुक की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं सभी तारीफ करने लगे. लेकिन हर बार की तरह लाइमलाइट उनके डायमंड-पन्ने जड़े गहनों ने चुरा ली.
Photo: Instagram/@anaitashroffadjania
जूलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल की मानें तो ईशा ने गले में जो नेकलेस पहना था, वो बहुत ही यूनिक था. उनका हर एक जूलरी पीस अपने आप में खास था.
Photo: Instagram/@anaitashroffadjania
ईशा अंबानी ने गले में ओवल शेप चोकर सेट से लेयर्ड स्टेटमेंट नेकपीस पहना था, जिसमें बड़े डायमंड और पन्ने की लटकनें शामिल थीं.
Photo: Instagram/@anaitashroffadjania
प्रियांशु के मुताबिक, इस नेकलेस में गले ओवल शेप और पीयर शेप डायमंड्स 50 कैरेट्स से भी ज्यादा के हैं. इस नेकलेस की कीमत उनके मुताबिक 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.
Photo: Instagram/@anaitashroffadjania
इसके साथ ही ईशा ने कानों में बड़े-बड़े डायमंड और पन्ना इयररिंग्स पहने थे, जो उनकी मां नीता अंबानी के कलेक्शन से थे. नीता अंबानी इन्हें आकाश अंबानी की शादी में पहने नजर आई थीं.
Photo: Instagram/@anaitashroffadjania
इसके अलावा उनके बैंगल्स, डायमंड रिंग्स और मांग टीका भी बेहद खूबसूरत थे. ईशा की ये जूलरी उनके लुक को रॉयल बनाने का काम कर रही थी.
Photo: Instagram/@anaitashroffadjania
ईशा अंबानी के आउटफिट की बात करें तो अपने कजिन की शादी के लिए डिजाइनर अबू-जानी संदीप खोसला का कस्टममेड लहंगा पहन शाही लुक फ्लॉन्ट किया.
Photo: Instagram/@anaitashroffadjania
उन्होंने गोल्ड जरदोजी वाले हैंड एम्ब्रॉयडेड घाघरे को गोल्ड टिश्यू ब्लाउज और पिंक दुपट्टे के साथ पेयर किया था.
Photo: Instagram/@anaitashroffadjania