फेंकें नहीं, काम में लाएं... पुराने स्वेटर से घर पर बनाएं ये शानदार चीजें, सब करेंगे तारीफ

Photo: Adobe

सर्दियों का मौसम खत्म होने वाला है और समय आ गया धीरे-धीरे भारी-भरकम ऊनी कपड़ों को समेटने का

Photo: Adobe

अक्सर अलमारी को सेट करते समय हमें कुछ ऐसे स्वेटर मिल जाते हैं जो पुराने हो चुके हैं फट गए हैं या अब फिट नहीं आते. 

Photo: Adobe

इन्हें फेंकने या कचरे में डालने के बजाय आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर इन्हें घर की सजावट और उपयोग की चीजों में बदल सकते हैं.

Photo: Adobe

यहां हम आपको पुराने स्वेटर और ऊनी कपड़ों के रीयूज के कुछ तरीके बता रहे हैं.

Photo: Adobe

स्वेटर के बीच के चौकोर हिस्से को काटकर आप सुंदर और गर्म कुशन कवर बना सकते हैं. बटन वाले स्वेटर के कुशन कवर देखने में बहुत स्टाइलिश और बढ़िया लुक देते हैं.

Photo: Adobe

स्वेटर की आस्तीन को काटकर आप आसानी से बच्चों के लिए टोपी या अपने लिए दस्ताने बना सकते हैं. बस एक साइड से सिलाई करें और तैयार है गर्म दस्ताने

Photo: Adobe

पुराने स्वेटर के कफ वाले हिस्से को काटकर अपने कॉफी मग पर चढ़ाएं. यह न केवल आपके हाथों को जलने से बचाएगा बल्कि आपकी कॉफी को भी लंबे समय तक गर्म रखेगा.

Photo: Adobe

अगर स्वेटर बड़ा और मोटा है तो उसके अंदर पुरानी रुई या कपड़े भरकर आप अपने घर के पेट्स के लिए आरामदायक और गर्म बिस्तर तैयार कर सकते हैं.

Photo: Adobe

आप चाहें तो पेट्स के लिए पुराने स्वेटर से कुछ कपड़े बना सकते हैं. साथ ही आप स्वेटर की बाजू को काटकर लेग वार्मर बना सकते हैं जिन्हें बूट्स के साथ पहनकर आप काफी ट्रेंडी दिखेंगी.

Photo: Adobe

Read Next