23 March 2026
Photo: ITG
कभी-कभी खाना बनाते समय या गर्म तवे से हाथ जल जाता है, जिसकी वजह से बहुत जलन होती है. यह सिर्फ दर्द ही नहीं देता, बल्कि जलन इतनी तेज होती है कि हल्का सा भी छूना मुश्किल लगने लगता है.
Photo: AI Generated
ऐसे में हाथों में तेज जलन महसूस होती है और काम करना भी मुश्किल हो जाता है. लोग अक्सर डरने लगते हैं कि क्या फफोले पड़ जाएंगे या हाथ लंबे समय तक ठीक नहीं होंगे.
Photo: AI Generated
लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है. आप घर में रखी कुछ छोटी-छोटी चीजें लगाकर अपने हाथों की जलन को तुरंत ठीक कर सकते हैं. इसके साथ ही हाथों में फफोले पड़ने से भी बचा सकते हैं.
Photo: AI Generated
खास बात ये है कि इसके लिए आपको कोई महंगी चीज या दवा लेने की जरूरत नहीं है. बस थोड़ी सावधानी और सही चीजें लगाने की जरूरत होती है.
Photo: AI Genrated
ठंडा पानी: जब आपका हाथ जले तो उसे तुरंत बहते ठंडे पानी में डालें. ये हाथ को ठंडक देता है और जलन कम करता है. लेकिन ध्यान रखें कि बर्फ का इस्तेमाल न करें, इससे स्किन को नुकसान हो सकता है.
Photo: Pixabay
एलोवेरा और शहद: एलोवेरा जेल लगाने से सूजन और जलन कम होती है. ताजा एलोवेरा काटकर सीधे जले हुए हिस्से पर लगाएं. इसके अलावा शहद भी घाव जल्दी भरने में मदद करता है और इंफेक्शन रोकता है.
Photo: AI Generated
कच्चा आलू और नारियल तेल: कच्चे आलू का रस जले हिस्से पर लगाने से फफोले नहीं पड़ते और जलन भी कम होती है. जब जलन थोड़ी कम हो जाए, तब नारियल तेल लगाएं. ये हाथ को सॉफ्ट बनाएं रखता है और स्किन में नमी बनाए रखता है.
Photo: AI Generated
ठंडे टी-बैग्स: ब्लैक या ग्रीन टी बैग्स में टैनिक एसिड होता है, जो जलन और दर्द कम करता है. टी-बैग्स को फ्रीजर में रखें और फिर जले हुए हिस्से पर लगाएं. इससे तुरंत आराम मिलेगा और फफोले पड़ने के भी चांस कम होते हैं.
Photo: Pixabay
इन चीजों को गलती से भी न लगाएं: जले हिस्से पर टूथपेस्ट न लगाएं. बर्फ न रगड़ें. अगर छाले पड़ गए हैं तो उन्हें कभी फोड़ें नहीं, इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है.
Photo: AI Generated