गुजिया 3 महीने तक रहेगी एकदम फ्रेश , बस अपनाएं ये 5 आसान स्टोरेज टिप्स!
2 Mar 2026
PHOTO:ITG
होली पर सबसे ज्यादा लोग गुजिया, मठरी और नमकीन खूब बनाते है. लोग बनाते समय सोचते हैं कि वो इन्हें लंबे समय तक खाएंगे, लेकिन गलत तरीके से स्टोर करने की वजह से गुजिया जल्दी अपना टेस्ट खो देती हैं.
Photo: Adobe Stock
होली पर बनी ताजा गुजिया का स्वाद अगर आप लंबे समय तक लेना चाहते हैं, तो सही स्टोरेज तरीका अपनाना बेहद जरूरी है, वरना मिठास के साथ नमी भी कम हो सकती है.
Photo: Adobe Stock
तलने के बाद गुजिया को पूरी तरह ठंडा होने दें, क्योंकि हल्की भी गर्माहट डिब्बे में बंद होते ही भाप बनाकर उसे नरम और खराब कर सकती है. ठंडी होने के बाद गुजिया को एयरटाइट कंटेनर में रखें.
Photo: Adobe Stock
एयरटाइट कंटेनर में रखने से गुजिया में कुरकुरापन बरकरार रहे, डिब्बे के नीचे और ऊपर बटर पेपर बिछाएं, इससे गुजिया आपस में चिपकेगी नहीं और शेप भी सही रहेगा.
Photo: Adobe Stock
अगर 2 से 3 महीने तक स्टोर करना है, तो कंटेनर को फ्रिज में रखें, खासकर अगर मौसम गर्म हो. क्योंकि गर्म मौसम में नमी जल्दी आ जाती है. गुजिया निकालते समय हमेशा सूखा चम्मच या हाथ इस्तेमाल करें.
Photo: Adobe Stock
लंबे समय के लिए आप गुजिया को जिप लॉक बैग में पैक करके डीप फ्रीजर में भी रख सकते हैं, इससे उनका टेस्ट और टेक्सचर दोनों ठीक रहते हैं.
Photo: Adobe Stock
खाने से पहले फ्रिज वाली गुजिया को कुछ देर रूम टेंपरेचर पर रखें या हल्का सा ओवन में गर्म कर लें, ताकि ताजगी लौट आए.
Photo: Adobe Stock
इन आसान स्टोरेज टिप्स को अपनाकर आप होली की मिठास को पूरे तीन महीने तक सुरक्षित रख सकते हैं और जब मन करे, तब गुजिया का मजा ले सकते हैं.
Photo: Adobe Stock
इस बार होली के लिए गुजिया बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें. क्योंकि इन आसान टिप्स से आप गुजिया को लंबे समय तक स्टोर करके रख पाएंगे.