फटे-पुराने जूते नहीं हैं बेकार! घर में Smart तरीके से करें इस्तेमाल, बचाएं पैसे और जगह

15 Feb 2026

Photo: ITG

सबके पास ऐसे कई जूतें होते हैं, जिन्हें वो इतना पहन चुके होते हैं कि वो घिस जाते हैं. यहां तक की कई जूतों में तो छेद भी हो चुका होता है.

Photo: Pixabay

ऐसे जूतों को ज्यादातर लोग कूड़ा समझकर या तो फेंक चुके होते हैं या फिर फेंकने का मन बना चुके होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अलमारी में पड़े वो पुराने जूते, कितने काम के हो सकते हैं?

Photo: Pexels

जूतों को फेंकना कोई इलाज नहीं है, लेकिन अगर आप थोड़ा क्रिएटिव सोचें तो ये जूते आपके घर में कई तरह के काम आ सकते हैं.

Photo: Pixabay

चलिए जानते हैं कुछ आसान और स्मार्ट तरीके, जिनसे आप अपने घिस चुके पुराने जूतों को भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo: Pexels

1. जूते बन सकते हैं फर्नीचर स्लाइडर: पुरानी चप्पल या जूतों को आप फर्नीचर के नीचे रखकर आसानी से सोफा या टेबल खिसकाया जा सकता है. इससे फर्श भी सुरक्षित रहता है.

Photo: Pexels

2.  छाता स्टैंड: आप अपने लंबे-लंबे बूट्स को छाता रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. जूते के अंदर कुछ पत्थर डाल दें ताकि वो आसानी से गिरे नहीं और छातों के लिए बढ़िया स्टैंड तैयार है.

Photo: Pexels

3. बच्चों के लिए मजेदार आर्ट प्रोजेक्ट: पुराने, साफ जूते बच्चों के लिए क्रिएटिव आर्ट प्रोजेक्ट बन सकते हैं. पेंट, गोंद, और कुछ बीड्स लगाकर बच्चे अपने जूते रंग-बिरंगे बना सकते हैं.

Photo: Pexels

4. जूतों से बनाएं प्लांटर: पुराने स्नीकर्स छोटे-छोटे पौधों के लिए एकदम सही हैं. इसमें आप सक्सुलेंट्स, हर्ब्स या फूल लगा सकते हैं.

Photo: Pixabay

5. पुराने जूते काम के लिए रखें: कुछ पुराने जूतों को आप पेंटिंग, गार्डनिंग या गैराज सफाई करते वक्त पहनने के लिए सेफ रख सकते हैं.

Photo: Pixabay

6. हील्स को बनाएं बुकेंड या जूलरी स्टैंड: पुरानी हाई हील्स को आप स्टाइलिश बुकेंड बना सकते हैं. अंदर थोड़ा वजन डालें ताकि मजबूत रहें. हील्स जूलरी स्टैंड के रूप में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

Photo: Pexels

7. जूतों को बनाएं दरवाजे के लिए वेटेड स्टॉप: पुराने बूट्स में रेत या कोई भारी चीज डालकर दरवाजों को रोकने के लिए स्टॉपर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo:

Read Next