पुराने तकिये कूड़ा समझकर फेंकना है बेवकूफी! घर के 6 कामों में आएंगे काम

10 Feb 2026

Photo: ITG

हर घर में एक वक्त ऐसा आता है जब नए तकिये आते हैं और पुराने तकियों की छुट्टी हो जाती है. ऐसे में पुराने तकिये घर में ऐसे ही पड़े रहते हैं.

Photo: Pexels

जब ज्यादा दिन तक ये तकिये ऐसे ही पड़े रहते हैं, तो लोग इन्हें कूड़ा समझकर फेंक देते हैं. लेकिन पुरानी तकियों को फेंकना जरूरी नहीं होता है. जी हां, आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo:  Pexels

थोड़ी क्रिएटिविटी से पुराने तकियों को नए तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है. कैसे? चलिए जानते हैं.

Photo: Pexels

1. बगीचे में काम करने के लिए कुशन बनाएं: अगर आपको गार्डनिंग करने का शौक है और पौधे लगाते समय घुटनों में दर्द होता है, तो पुरानी तकिया बहुत काम आ सकते हैं. आप पौधों की देखभाल करते समय अपने पैरों-घुटनों के नीचे रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आराम मिलता है.

Photo: ITG

2. पातलू जानवरों का बिस्तर बनाएं: आप पुराने तकियों की मदद से पालतू जानवरों के लिए सॉफ्ट-सॉफ्ट बिस्तर बना सकते हैं.  आपके पुराने तकिये उनके लिए आरामदायक बेडिंग बन सकते हैं.

Photo:  ITG

3. पैकिंग के काम में लाएं: जब आप घर शिफ्ट करते हैं या कोई सामान पार्सल करते हों तो पुराने तकियों को पैकिंग मटीरियल के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कांच की चीजें और शोपीस सुरक्षित रहता है और टूटने का डर कम होता है.

Photo: Pexels

4. घर के काम करते वक्त कुशन की तरह करें इस्तेमाल: फर्श साफ करते समय या किचन के निचले कैबिनेट्स में काम करते हुए अगर आपके घुटनों में दर्द होता है. तो ऐसे में पुराने तकियों को नीचे रखकर आप दर्द से राहत पा सकते हैं.

Photo: Pexels

5. बच्चों के खिलौनों को फिर से भरें: अगर बच्चों के सॉफ्ट टॉय पुराने होकर ढीले पड़ गए हैं, तो पुराने तकिये की स्टफिंग से उन्हें फिर से भर सकते हैं. इससे खिलौने दोबारा नए जैसे दिखने लगेंगे.

Photo:  ITG

6. आउटडोर सीटिंग के लिए इस्तेमाल करें: अगर आप बालकनी या कुर्सियों पर बैठना और आरामदायक बनाना चाहते हैं, तो पुराने तकियों को वॉटरप्रूफ कवर में डालकर सीट कुशन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. ये धूप और हल्की बारिश से भी सुरक्षित रहेंगे.

Photo:  Pexels

Read Next