02 April 2026
Photo: ITG
घर में कई बार ऐसा होता है कि प्लेट या चाय के कप का कोना या तो झड़ जाता है या फिर टूट जाता है. अगर ये कप या प्लेट आपकी पसंदीदा हो तो आपको बहुत दुख होता है.
Photo: Pexels
जैसे ही ये प्लेट या कप टूटता है, वैसे ही लोग उन्हें बेकार समझने लगते हैं. अक्सर लोग ऐसी टूटी-फूटी क्रॉकरी को किसी अलमारी में डाल देते हैं या भारी मन से कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं.
Photo: Pexels
अगर आप भी उन्हें बेकार समझकर ऐसा ही करते हैं तो रुकिए क्योंकि ये कचरा नहीं हैं. आप अपनी थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इनसे घर की खास चीजें बना सकते हैं.
Photo: AI generated
1. गार्डन के लिए 'नेम प्लेट': चटकी हुई प्लेट को फेंके नहीं. आप उन्हें गार्डन में नेम प्लेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. उस पर पौधे का नाम लिखकर मिट्टी में गाड़ दें.
Photo: AI generated
ये आपके गार्डन को एक शानदार 'विंटेज लुक' देगा और आपको पौधों की पहचान रखने में भी आसानी होगी.
Photo: AI Generated
2. टूटे टुकड़ों से 'मोजेक आर्ट': अगर बर्तन के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं, तो उन्हें पुराने गमलों या फोटो फ्रेम पर चिपका दें. ये सिंपल सी चीजों को भी इतना प्रोफेशनल लुक देती है कि लोग देखते रह जाएंगे.
Photo: AI Generated
3. चाबियां रखने के लिए बनाएं ट्रे: जिस प्लेट का कोना खराब है, उसे चाबियां, घड़ियां या अंगूठियां रखने के लिए ट्रे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपकी चाबियां नहीं खोएंगी.
Photo: Pexels
4. रखें पक्षियों का दाना-पानी: पुराने गहरे बाउल में पानी भरकर छत या बालकनी पर रख दें. बस इसके नुकीले हिस्सों को रेगमाल से घिसकर चिकना कर लें ताकि पक्षियों को चोट न लगे.
Photo: Pexels
5. फर्श की सफाई के लिए करें इस्तेमाल: जो प्लेटें सजाने लायक भी न बची हों, उन्हें गमलों के नीचे रख दें. ये पौधों से निकलने वाले एक्स्ट्रा पानी को रोकेंगी, जिससे आपके घर का फर्श और बालकनी गंदी नहीं होगी.
Photo: