पुराने सूती कपड़े भी चमकेंगे नए जैसे, बस आजमाएं ये आसान घरेलू तरीके

17 Feb 2026

Photo: ITG

सूती कपड़े पहनने में जितने कंफर्टेबल होते हैं, उतनी ही जल्दी उनकी चमक फीकी पड़ जाती है. बार-बार धुलाई, तेज धूप और गलत डिटर्जेंट के कारण कपड़े बेजान दिखने लगते हैं.

Photo: Pixabay

लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने पुराने सूती कपड़ों को फिर से नया जैसा बना सकते हैं. इसलिए आपको ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं करने पड़ेंगे.

Photo: Pixabay

सबसे पहले कपड़ों को धोने से पहले ठंडे पानी में आधा घंटा भिगोकर रख दें. पानी में एक चम्मच नमक या थोड़ा सा सफेद सिरका मिला लें, इससे कपड़ों का रंग फीका नहीं पड़ेगा और उनमें ताजगी बनी रहती है.

Photo:Reuters

कपड़ों को धोते समय हमेशा हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. क्योंकि बहुत ज्यादा केमिकल वाले पाउडर फैब्रिक को नुकसान पहुंचाते हैं. कपड़ों को ज्यादा रगड़ने से बचें, इससे कपड़ा पतला और जल्दी फट सकता है.

Photo:Reuters 

अगर कॉटन के सफेद कपड़े पीले पड़ गए हैं, तो उन्हें बेकिंग सोडा या नींदूँ के रस के साथ गुनगुने पानी में भिगोकर धोएं. इससे दाग हल्के होंगे और लंबे समय तक कपड़े चमकदार दिखेंगे.

Photo: Pixabay

सूती कपड़ों को गलती से भी तेज धूप में सीधा न सुखाएं, हमेशा उन्हें उल्टा करके सुखाएं ताकि रंग फेड ना हो. ज्यादा देर तक धूप में छोड़ने से कपड़े का रंग उड़ सकता है.

Photo:Reuters

कपड़ों पर जब भी प्रेश करें उस समय हल्का पानी स्प्रे करें या स्टीम आयरन का ही इस्तेमाल करें. इससे कपड़ों की सिलवटें आसानी से निकलती हैं और वे फ्रेश लुक देते हैं.

Photo: Pixabay

 अलमारी में कपड़ों को स्टोर करते समय हमेशा उनके बीच में नीम की पत्तियां या कपूर रखना चाहिए, इससे बदबू नहीं आती है. इन आसान तरीकों को अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने पुराने  कपड़ों को नए जैसा बनाए रख सकते हैं.

Photo: Pixabay

Read Next