बिना सांचा कटोरी में बनाएं फूली-फूली मिनी इडली, बच्चे भी करेंगे पसंद
Photo: Adobe
इडली बेहद हेल्दी और टेस्टी होती हैं लेकिन कई बार इसका सांचा होने की वजह से लोग इसे घर में बनाने में कतराते हैं.
Photo: Adobe
अगर आपके पास इडली स्टैंड या सांचा नहीं है तो कोई बात नहीं. आप किचन में मौजूद छोटी कटोरियों का इस्तेमाल करके भी नरम और फूली-फूली मिनी इडली बना सकती हैं.
Photo: Adobe
यह तरीका न केवल आसान है बल्कि इसमें बनी छोटी-छोटी इडलियां देखने में इतनी आकर्षक लगती हैं कि बच्चे भी इन्हें बड़े चाव से खाते हैं.
Photo: Adobe
इसके लिए इडली बैटर, थोड़ा सा तेल, पानी, ईनो या बेकिंग सोडा लें.
Photo: Adobe
सबसे पहले अपने घर की छोटी स्टील की कटोरियां या कांच की छोटी कटोरियां लें और उन्हें तेल लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लें.
Photo: Adobe
इडली के घोल में जरूरत के अनुसार नमक और थोड़ा ईनो मिलाएं. फिर चम्मच की मदद से इन कटोरियों में सिर्फ आधा होने तक घोल भरें.
Photo: Adobe
एक बड़े पतीले या कढ़ाई में 1-2 गिलास पानी उबालें, उसमें एक स्टैंड या जाली रखें और उसके ऊपर इन कटोरियों को सेट कर दें.
Photo: Adobe
अब ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं. ठंडा होने पर चाकू की मदद से निकाल लें.
Photo: Adobe
आपकी मिनी इडली तैयार हैं. इसे ऊपर से हरे धनिया के साथ सजाकर बच्चों के सामने सर्व करें.