न धूप में सुखाना, न इंतजार! कुणाल कपूर की ट्रिक से बनाएं लहसुन-मिर्ची का अचार... साल भर बैठकर खाएंगे
Photo: Adobe
अचार के बिना हर मील अधूरा माना जाता है. अचार बोरिंग से लेकर सादे खाने को भी जायकेदार बना देता है.
Photo: Adobe
सर्दियों में लहसुन का अचार खूब बनता और पसंद किया जाता है. लेकिन हर अचार की तरह इसमें भी 2 से 3 हफ्ते कम से कम चाहिए होते हैं.
Photo: Adobe
लेकिन यहां हम आपको सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर की इंस्टैंट लहसुन के अचार की रेसिपी बता रहे हैं.
Photo: AI Generated
इससे आप झटपट अचार बना और उसका मजा उठा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको लहसुन के छिलके उतार लेने हैं.
Photo: AI Generated
कुणाल कपूर ने इस दौरान बताया कि कोई भी अचार बनाएं, उससे पहले उसे धोकर अच्छी तरह सुखा लें. पानी अचार का दुश्मन है.
Photo: AI Generated
लेकिन यहां आप सीधे लहसुन की कलियों को छीलकर अच्छी तरह कपड़े से साफ कर लें. लहसुन में नमी नहीं होनी चाहिए इसलिए इसे 1-2 घंटे के लिए सूती कपड़े पर फैलाकर छोड़ दें.
Photo: AI Generated
अब एक कड़ाही में तेल को मीडियम फ्लेम पर गर्म करें. अब इसमें थोड़ी सी हींग, थोड़ा सा मेथी दाना, सरसों, जीरा और सौँफ डालें.
Photo: AI Generated
सभी को हल्का सा भूने. इसके बाद इसमें इसमें लहसुन डालकर थोड़ा और भूनें. अब गैस को ऑफ कर दें. अब हल्दी डालकर मिलाएं.
Photo: AI Generated
लहसुन के साथ ही आप अदरक और हरी मिर्च को पतला-पतला काटकर डालें. अब ऊपर से नमक और सिरका डालना है.
Photo: Adobe
कुणाल कहते हैं कि जब अचार धूप में पकता है तो उसमें नेचुरली खटास आती है लेकिन ये इंस्टैंट अचार है इसलिए इसमें खटास के लिए हल्का सा सिरका डालना जरूरी है.
Photo: Adobe
अब अचार को पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे कांच की बोचल में डाल लें. आप इसे 6 से 7 घंटे बाद खा सकते हैं.