घर पर बनाए बाजार जैसा 'काला चाट मसाला', मास्टरशेफ ने बताया आसान तरीका
15 Mar 2026
PHOTO:ITG
अगर आप घर पर चाट, फल या सलाद में सिंपल नमक डालने से मजा नहीं आता है, अगर आप उसका स्वाद दोगुना करना चाहते हैं तो आप घर पर बाजार वाला काला चाट मसाला बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Pexels
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया के बताए आसान तरीके से आप इसे कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं.
Photo: Instagram@masterchefpankajbhadouria
इसके लिए सबसे पहले पुदीना पत्ती, जीरा, काली मिर्च, धनिया, पीपली, अजवाइन और सूखी लाल मिर्च लें.
Photo: Pexels
अब एक पैन को हल्की आंच पर गर्म करें और इन सभी मसालों को ड्राई रोस्ट यानी बिना तेल के हल्का भून लें.
Photo: Pexels
मसालों को तब तक भूनें जब तक इनमें से खुशबू आने न लगे और हल्का रंग बदलने लगे. इसके बाद भुने हुए मसालों को अच्छी तरह ठंडा होने के लिए रख दें.
Photo: Pexels
अब इन मसालों में काला नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं ताकि मसाले में खट्टा-चटपटा स्वाद आए.
Photo: Pixabay
इसके बाद इन सबको मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें, जिससे टेस्टी बाजार वाला काला चाट मसाला तैयार हो जाएगा.
Photo: Pixabay
अब इस मसाले को चाट, फ्रूट सलाद, दही या स्नैक्स पर छिड़कें और हर डिश में ऊपर से थोड़ा-सा मिलाकर आप खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं.
Photo: Pexels
आप चाहे तो इस काला चना मसाला को एयरटाइट डिब्बे में भरकर कुछ महीनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.