घर पर बनाएं बाजार जैसा 'छाछ मसाला',1 चम्मच डालत ही बदल जाएगा टेस्ट, हर कोई पूछेगा रेसिपी
3 April 2026
PHOTO: ITG
गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक्स ही चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने में मदद करती है और इस सीजन में छाछ भी लोग बहुत पसंद करते है.
Photo: Adobe Stock
बाजार में मिलने वाली छाछ का स्वाद लोगों को बहुत टेस्टी लगती है, लेकिन घर पर वैसा स्वाद नहीं मिल पाता है. लेकिन अगर आपको बाजार वाली मसाला छाछ का टेस्ट चाहिए.
Photo: Pexels
तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसमें डलने वाला मसाला आप चुटकियों में अपने घर ही बना सकते हैं. उसके बाद आपकी सिंपल छाछ भी टेस्टी हो जाएगी.
Photo: Pexels
इस मसाले को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह इसमें डलने वाला हर समान आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएगा.
Photo: Adobe Stock
छाछ का मसाला बनाने के लिए जीरा, धनिया, अजवाइन, लौंग, दालचीनी,काली मिर्च,सूखा पुदीना, दालचीनी पाउडर, हींग, आमचूर पाउडर,अदरक पाउडर, काला नमक और पिंक नमक ले लीजिए.
Photo: Pexels
सबसे पहले एक पैन में जीरा, धनिया, अजवाइन, लौंग, दालचीनी,काली मिर्च को गैस पर मिडियम आंच पर भूनकर निकाल लें.
Photo: Pexels
इस भूने मसाले में सूखा हुआ पुदीना और दालचीनी का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. ठंडा हो जाने के बाद मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से बारीक पीस लें.
Photo: Pexels
मसाले को पीसने के बाद बड़े बर्तन में निकालकर रख लें. पीसे हुए मसाले में फिर आप हींग, आमचूर पाउडर,अदरक पाउडर, काला नमक, पिंक नमक डालकर अच्छी तरह सबको मिला लें.
Photo: Pexels
अब आपका चटपटा छाछ का मसाला एकदम तैयार है और आप इसे एक एटरटाइट कंटेनर में रख दीजिए और जब गर्मी छाछ बनाने का दिल करें तो इसे डाल लें.