इन 4 ट्रिक्स से हर बार बाजार जैसे क्रिस्पी बनेंगे पकौड़े, हर कोई बोलेगा वाह!

11 Mrach 2026

Photo: ITG

हल्की ठंड हो या गर्मी, गरमागरम पकौड़े हर किसी का दिल जीत लेते हैं. खासकर चाय के साथ पकौड़े खाना किसी भी स्नैक्स के स्वाद को मात दे सकता है.

Photo: Pixabay 

लेकिन कई बार पकौड़े बाहर से झटपट पक जाते हैं, लेकिन अंदर से सॉफ्ट रह जाते हैं. उनमें वैसा कुरकुरापन नहीं आ पाता है, जो बाजार में हलवाई की पकौड़ियों में होता है.

Photo: Pexels

अगर आपके साथ भी यही अक्सर यही समस्या आती है और आप इसी चक्कर में पकौड़े बनाने से कतराते हैं. तो परेशान न हों.

Photo:  AI Generated

आज हम आपको बिल्कुल बाजार जैसे स्वादिष्ट, क्रिस्पी और मजेदार पकौड़े बनाने के कुछ आसान ट्रिक्स बताने वाले हैं. अगर आप ये ट्रिक्स फॉलो करेंगे तो आपके पकौड़े हर बार कुरकुरे बनेंगे.

Photo:  AI Generated

1. बेसन का बैटर सही बनाना: क्रिस्पी पकौड़े बनाने की सबसे पहली चाबी बैटर का सही होना है. बैटर बनाने के लिए हमेशा ठंडे पानी इस्तेमाल करें और सारा पानी एक साथ न डालें.

Photo:  AI Generated

धीरे-धीरे पानी डालते हुए बैटर को फेंटें, ताकि घोल गाढ़ा और पतला दोनों ना हो. सही बैटर से आपके पकौड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनेंगे.

Photo:  AI Generated

2. क्रिस्पी बनाने के लिए आटा मिलाएं: अगर आप चाहते हैं कि पकौड़े सुपर क्रिस्पी हों, तो बैटर में 1-2 चम्मच चावल का आटा या मक्के का आटा मिला सकते हैं. ये छोटा सा ट्रिक आपके पकौड़ों को खाने में एकदम क्रिस्पी बना देगा.

Photo:  AI Generated

3. सब्जियों की सही शेप: पकौड़े बनाने के लिए सब्जियों की शेप भी बहुत मायने रखती है. सब्जियों को न तो बहुत मोटा, न ही बहुत पतला काटें. सही साइज की सब्जी से पकौड़े अच्छे अच्छे सिकते हैं और क्रिस्पी भी बनते हैं.

Photo:  AI Generated

4. तेल और तलने का तरीका: पकौड़े तलते समय सबसे पहले मीडियम आंच पर तेल गर्म करें. जब पकौड़े हल्के लाल होने लगें, तब हाई फ्लेम कर दें. इस तरीके से पकौड़े अंदर तक अच्छे से पकेंगे और बाहर से क्रिस्पी बनेंगे.

Photo:  AI Generated

Read Next