न चाशनी और न मसाला, रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं ठंडा-ठंडा बेल का शरबत
Credit: Adobe
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच बेल का शरबत किसी प्राकृतिक वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद में भी बेल काफी फायदेमंद बताया गया है.
Credit: Adobe
खासकर गर्मियों में बेल का शरबत पीने के कई फायदे होते हैं. जाने-माने सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी रेसिपी बताई थी.
Credit: Adobe
यहां हम आपको उनकी ही रेसिपी में बेल का शरबत बनाने का तरीका बता रहे हैं.
Credit: Adobe
इसके लिए सबसे पहले बेल को तोड़कर एक चम्मच की मदद से अंदर का सारा गूदा एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
Credit: Adobe
गूदे में 2 कप पानी डालें और इसे हाथों से अच्छी तरह मैश करें ताकि रेशे और बीज गूदे से अलग हो जाएं.
Credit: Adobe
इसे ब्लेंडर में न पीसें वरना बीज पिसने से शरबत कड़वा हो सकता है.
Credit: Adobe
अब इस मिश्रण को एक बड़ी छलनी से छान लें ताकि रेशे और सख्त बीज अलग हो जाएं. छलनी में बचे हुए गूदे पर थोड़ा और पानी डालकर उसका पूरा अर्क निकाल लें.
Credit: Adobe
तैयार जूस में चीनी/गुड़, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएं. इसे तब तक घोलें जब तक चीनी पूरी तरह मिल न जाए.
Credit: Adobe
गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, शरबत डालें और ऊपर से पुदीने के पत्तों से सजाकर एकदम ठंडा सर्व करें.
Credit: Adobe
Read Next
ये भी देखें
'मैडम कहेंगी वही करेंगे', मंगेतर IPS अंशिका से SP संभल ने ली सलाह, VIDEO
'बोली प्यारी लागे...', सगाई में SP अंशिका का डांस, ब्लैक सूट में छाए IPS पति
IPS अंशिका से हारे SP साहब; 'राजपूती आड़' पहन दुल्हन ने ‘जुआ-जुई’ रस्मों में लूटी महफिल, Video
न चीनी और न मसाला, गर्मी में इन 3 चीजों से बनाएं ठंडा-ठंडा सौंफ का शरबत