19 Feb 2026
Photo: ITG
सोचिए अगर आपको रोजाना कुछ ऐसा खाने को मिल जाए जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए रामबाण भी, तो आपको कैसा लगेगा? बढ़िया ही लगेगा.
Photo: Pexels
आंवले का मुरब्बा ऐसा ही एक देसी सुपरफूड है, जो सेहतमंद होने के साथ ही स्वाद में भी जबरदस्त है. इसे आयुर्वेद में भी खास माना गया है.
Photo: AI generated
आंवले का मुरब्बा इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन दुरुस्त रखने तक के लिए फायदेमंद माता जाता है. आप घर पर भी आंवले का मुरब्बा बड़ी आसानी से बना सकते हैं.
Photo: AI genrated
मशहूर शेफ संजीव कपूर ने आंवले का मुरब्बा बनाने की एक आसान और ट्रेडिशनल रेसिपी शेयर की है, जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से बाजार जैसा मुरब्बा बना सकते हैं.
Photo: AI generated
इंग्रेडिएंट्स: 1 किलो आंवला, 1½ किलो चीनी, 1 छोटा चम्मच काली इलायची के बीज (कुचले हुए), 10–15 बादाम (उबले और पतले कटे हुए), और केसर के कुछ धागे.
Photo: AI Generated
बनाने का तरीका: 1. आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में आंवला डालें, उसमें 2 कप पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 10–15 मिनट तक पकाएं. आपको तब तक पकाना है जब तक आंवला सॉफ्ट न हो जाए और पानी आधा रह जाए.
Photo: AI Generated
2. आंवले को छान लें, उसके टुकड़े अलग करें और बीज निकाल दें. पकाने वाला पानी अलग रख लें. 3. एक मोटे तले की कड़ाही में चीनी और 1½ लीटर पानी डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए.
Photo: AI Generated
4. अब इसमें आंवला डालें. साथ ही कुटी हुई काली इलायची, कटे बादाम और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 5. इसके बाद इसे ढककर धीमी आंच पर पकाते रहें, जब तक मुरब्बा गाढ़ा, शाइनी और ट्रांसपेरेंट न हो जाए. चाशनी अब दो तार की होनी चाहिए.
Photo: AI generated
6. जब चाशनी दो तार की हो जाए तब गैस बंद कर दें. मुरब्बा ठंडा होने दें और फिर कांच के एयरटाइट जार में भरकर स्टोर करें.
Photo: