होली पर जहर तो नहीं खा रहे आप? 1 मिनट में ऐसे पहचानें असली और मिलावटी खोया

Photo: Getty

होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खोया की मांग बढ़ जाती है क्योंकि होली के कई पकवान में खोया का इस्तेमाल होता है.

Photo: Getty

त्योहार की खुशी में हम अक्सर अनजाने में सिंथेटिक या मिलावटी खोया घर ले आते हैं जो यूरिया, डिटर्जेंट और घटिया तेलों से बना हो सकता है. 

Photo: Getty

ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि जो खोया आप घर ला रहे हैं, वो शुद्ध है या नहीं. 

Photo: Getty

यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिनसे आप मिनटों में असली और नकली खोया की पहचान कर सकते हैं.

Photo: Getty

असली और नकली खोया पहचानने के तरीके

थोड़ा सा खोया हथेली पर रगड़ें. अगर इसमें से घी की खुशबू आए और हथेली चिकनी हो जाए तो खोया असली है. नकली खोया रगड़ने पर चिपचिपा महसूस होता है.

Photo: Adobe

हथेली पर रगड़कर देखें

थोड़े से खोया को पानी में उबालकर ठंडा कर लें. अब इसमें दो बूंद आयोडीन की डालें. अगर खोया नीला पड़ जाए तो समझ लें कि इसमें स्टार्च या मांड मिलाया गया है.

Photo: AI genretaed

आयोडीन टेस्ट

असली खोया चखने में थोड़ा मीठा और बनावट में दानेदार होता है. वहीं, नकली खोया थोड़ा रबड़ जैसा खिंचने वाला और बेस्वाद या हल्का कड़वा हो सकता है.

Photo: Adobe

चखकर और सूंघकर पहचानें

थोड़े से खोये को गर्म पानी में डालें. अगर वह पूरी तरह घुल जाए और पानी दूध जैसा सफेद दिखे तो खोया शुद्ध है. मिलावटी खोया पानी में छोटे-छोटे टुकड़ों में तैरने लगता है.

Photo: AI genretaed

गर्म पानी का टेस्ट

थोड़े से खोये में थोड़ी चीनी मिलाकर गर्म करें. अगर यह पानी छोड़ने लगे और फिर से गाढ़ा हो जाए तो यह शुद्ध है. मिलावटी खोया अपना रंग बदल लेता है या जलने जैसी गंध देने लगता है.

Photo: Adobe

चीनी के साथ टेस्ट

Read Next